अशनूर कौर ने नेवी ब्लू कलर का शाइनी फैब्रिक वाला सूट कैरी किया है, जिसमें उनका लुक ग्रेसफुल है और बेहद एलिगेंट नजर आ रही हैं. कुर्ती के दामन पर बेहद खूबसूरत जरी का काम किया गया है. उन्होंने साथ में मैचिंग दुपट्टा, हैवी फ्लेयर्ड शरारा, और पोटली बैग कैरी किया है जो उनके लुक को रॉयल टच देते हैं. इस तरह का लुक वेडिंग फंक्शन के लिए परफेक्ट चॉइस हो सकता है.
(Images: ashnoorkaur/insta)

रेड कलर की फ्लोई फ्लेयर्ड कुर्ती में अशनूर कौर का यह लुक सिंपल-सोबर है. सूट पर खूबसूरत बंधेज प्रिंट है तो वहीं लहरिया प्रिंट का दुपट्टा इसे फेस्टिव और फैमिली के हल्के-फुल्के फंक्शन के लिए परफेक्ट बनाता हैं. पोल्की ईयररिंग्स, ग्लोइंग मिनिमल मेकअप उनके लुक को आई कैचिंग बनाते हैं.
हंटर ग्रीन कलर के प्रिंटेड सूट में में अशनूर कौर स्टाइल बोहो अपील देता है. स्मॉल फ्लोरल पैटर्न के साथ नेकलाइन पर हल्की कढ़ाई और फ्लोई सिल्हूट उनके इस ओवरऑल लुक को एलिवेट करते हैं. कुंदन की डिटेलिंग वाले झुमके, रिंग, बैंगल्स, नेचुरल मेकअप और ओपन वेवी हेयर के साथ उनके में एस्थेटिक अपील जोड़ते हैं. इस तरह का सूट डे आउटिंग के साथ ही कैजुअल इवेंट्स के लिए अच्छा ऑप्शन रहता है.
अशनूर कौर का हर एथनिक अटायर कमाल का होता है. इस योल कलर के गरारा सूट में वो गॉर्जियस लग रही हैं. फ्रंट कट शॉर्ट कुर्ती के साथ ही गरारा पर भी एम्ब्रॉयडरी वर्क किया गया है साथ में हल्का दुपट्टा लुक को बैलेंस करता है.पर्ल का चोकर नेकलेस और बैंगल्स के साथ लूज वन साइड चोटी उनके लुक को इनहैंस कर रहे हैं. इस तरह का सूट फेस्टिवल के साथ ही वेडिंग फंक्शन के लिए भी कैरी किया जा सकता है.
पिंक कलर के इस सूट में अशनूर कौर का लुक ट्रेडिशनल के साथ ही मॉडर्न वाइब देता है. स्ट्रेट लाइन शॉर्ट स्ट्रैपी एम्ब्रॉयडर्ड कुर्ती के साथ फ्लोई शरारा और लाइट वेट दुपट्टा के साथ उनका ये सूट एस्थेटिक लग रहा है. नेचुरल मेकअप, हाथों में चूड़ियां उनके इस देसी स्टाइल को और भी अट्रैक्टिव बनाती हैं. किसी खास मौके के लिए आप भी ऐसा सूट कैरी कर सकती हैं.
वाइट कलर के कलीदार अनारकली सूट में अशनूर कौर का ये लुक एंटीक है जो ओल्ड सिनेमा की याद दिलाता है. स्लीव्स में दी गई शीयर डिटेलिंग और ऑर्गेंजा दुपट्टा उनके लुक को ड्रीमी टच दे रहे हैं. हेयर स्टाइल से लेकर पोल्की झुमके, नोजपिन, मांग टीका के साथ ही मोनोक्रोमेटिक सटल मेकअप के साथ अशनूर की खूबसूरती में चार चांद लग गए हैं. निकाह सेरेमनी में शामिल होना है तो इस तरह का लुक रीक्रिएट किया जा सकता है.





