SportsViral

IPL 2026 के प्लेऑफ मैचों के वेन्यू का कब होगा ऐलान? BCCI ने दिया बड़ा अपडेट

IPL 2026 Playoffs Venues: IPL 2026 का आधा सीजन से ज्यादा बीत चुका है, लेकिन प्लेऑफ मुकाबलों के वेन्यू को लेकर सस्पेंस अभी भी बरकरार है। इस बीच BCCI ने संकेत दिया है कि इस पर जल्द ही बड़ा फैसला लिया जाएगा। IPL 2026 के लीग स्टेज के शेड्यूल का ऐलान 2 चरणों में हुआ था। बंगाल, असम और तमिलनाडु में चुनाव की तारीखों  के चलते BCCI को 2 बार में शेड्यूल की घोषणा करनी पड़ी थी। हालांकि, अब तक प्लेऑफ के शेड्यूल की घोषणा नहीं की गई है। अब BCCI की ओर से बड़ा अपडेट सामने आया है।

IPL 2026 के प्लेऑफ मैचों के वेन्यू का कब होगा ऐलान? BCCI ने दिया बड़ा अपडेट
IPL 2026 के प्लेऑफ मैचों के वेन्यू का कब होगा ऐलान? BCCI ने दिया बड़ा अपडेट

BCCI जल्द कर सकता है ऐलान

BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा है कि बोर्ड प्लेऑफ और फाइनल के लिए सही स्थान तय करने पर काम कर रहा है और अगले एक-दो दिन में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। उन्होंने संभावित वेन्यू को लेकर किसी तरह की पुष्टि करने से इनकार करते हुए कहा कि अभी अनुमान लगाते रहिए, इसका फैसला जल्द हो जाएगा

गौरतलब है कि पिछले सीजन में भी वेन्यू को लेकर कई बदलाव देखने को मिले थे। मुल्लांपुर स्टेडियम में कुछ मुकाबले शिफ्ट किए गए थे, जबकि ईडन गार्डन्स में होने वाला फाइनल शेड्यूल में बदलाव के कारण नहीं हो सका। बाद में फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित किया गया था।

31 मई को खेला जाएगा फाइनल

अब इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मौजूदा सीजन का फाइनल 31 मई को खेला जाना तय है, जबकि प्लेऑफ मुकाबले 26 मई से शुरू होने की संभावना है। ऐसे में सभी की नजरें BCCI के अंतिम फैसले पर टिकी हैं, जो जल्द ही सामने आ सकता है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि क्वालीफायर 1 का आयोजन 26 मई को जबकि 27 मई को एलिमिनेटर होने की उम्मीद है। वहीं, 29 मई को क्वालीफायर-2 और 31 मई को फाइनल खेला जाएगा।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply