रविवार, 12 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
उद्घाटन से पहले धंसा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, अखिलेश का बड़ा आरोप, NHAI ने किया खारिज​ | UP को आज 4850 करोड़ की सौगात, 3 NH प्रोजेक्ट का लोकार्पण और शिलान्यास, लखनऊ-कानपुर की दूरी होगी कम​ | UP PCS Transfer: योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के SDM बदले​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Crime

मोहाड़ी में अवैध मुरूम खनन का आरोप, पूर्व सरपंच ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग​

Mohadi News: मोहाड़ी तहसील के कान्हलगांव सिर में बिना अनुमति अवैध रूप से मुरूम उत्खनन एवं परिवहन कर शासन के गौण खनिज राजस्व को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए पूर्व सरपंच राजू उपरकर ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। मोहाड़ी में अवैध मुरूम खनन का आरोप, पूर्व सरपंच ने की उच्चस्तरीय जांच की […]

Mohadi News: मोहाड़ी तहसील के कान्हलगांव सिर में बिना अनुमति अवैध रूप से मुरूम उत्खनन एवं परिवहन कर शासन के गौण खनिज राजस्व को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए पूर्व सरपंच राजू उपरकर ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

मोहाड़ी में अवैध मुरूम खनन का आरोप, पूर्व सरपंच ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग​
मोहाड़ी में अवैध मुरूम खनन का आरोप, पूर्व सरपंच ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग​

इस संबंध में उन्होंने विभागीय आयुक्त नागपुर, जिलाधिकारी भंडारा, उपविभागीय अधिकारी तुमसर, तहसीलदार मोहाड़ी तथा जिला खनन अधिकारी को लिखित शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, मांडेसर से नामदेव लुटे खड़ीकरण मार्ग तथा मांडेसर रोड से हरगोविंद लुटे खड़ीकरण मार्ग के निर्माण कार्य के लिए कान्हलगांव सिर स्थित प्राथमिक विद्यालय के समीप की खदान से बड़े पैमाने पर मुरूम का उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है।

नहीं ली गई स्वीकृति

आरोप है कि इस कार्य के लिए आवश्यक रॉयल्टी,, उत्खनन अनुमति अथवा अन्य किसी प्रकार की शासकीय स्वीकृति प्राप्त नहीं की गई है। उपरकर का कहना है कि उन्होंने पूर्व में भी संबंधित राजस्व अधिकारियों को इस मामले की जानकारी दी थी।

रॉयल्टी और अनुमति के बिना खनन का आरोप

शिकायत में उल्लेख किया गया है कि कान्हलगांव अधिकारी शेंडे ने मौके का निरीक्षण किया था, जहां ट्रैक्टरों में मुरूम भरा जा रहा था। इसके बावजूद संबंधित वाहनों या ठेकेदारों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई और केवल मौखिक चेतावनी देकर मामला छोड़ दिया गया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि चेतावनी दिए जाने के बाद भी 14 जून को उसी स्थान पर दोबारा मुरूम उत्खनन जारी पाया गया।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY