IPL 2026 Points Table Orange Cap Purple Cap Race after RR vs DC Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के 43वें मैच में शुक्रवार (1 मई) को दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स के 9 मैच में 8 अंक हो गए। वह अंक तालिका में छठे नंबर पर हैं। राजस्थान रॉयल्स के 10 मैच में 6 जीत हैं। वह चौथे नंबर पर है। पंजाब किंग्स शीर्ष पर बरकरार है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दूसरे नंबर पर हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स आखिरी पायदान पर है।

ऑरेंज कैप रेस की बात करें तो केएल राहुल पहले नंबर पर है। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लिया। अभिषेक शर्मा दूसरे नंबर पर हैं। पर्पल कैप की बात करें तो भुवनेश्वर कुमार शीर्ष पर हैं। जोफ्रा आर्चर और ईशान मलिंगा के 15-15 विकेट हैं। नीचे अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप रेस की जानकारी दी गई है।





