SportsViral

Rajasthan Royals को दोहरा झटका, Delhi Capitals से हार के बाद कप्तान Riyan Parag हुए चोटिल

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने शुक्रवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में दिल्ली कैपिटल्स से मिली हार के बाद कहा कि बीच के ओवरों में और बेहतर गेंदबाजी कर सकते थे।
राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला करने के बाद कप्तान रियान पराग (90 रन) के अर्धशतक और अंत में डोनोवन फरेरा (14 गेंद में नाबाद 47 रन) की ताबड़तोड़ पारी की बदौलतछह विकेट पर 225 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया।
लेकिन केएल राहुल और पाथुम निसांका के अर्धशतक पराग की शानदार पारी पर भारी पड़े।
दिल्ली कैपिटल्स ने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ राहुल (75 रन) और निसांका (62 रन) के अर्धशतकों से मिली शानदार शुरूआत के दम पर राजस्थान रॉयल्स को पांच गेंद रहते सात विकेट से शिकस्त दी।

Rajasthan Royals को दोहरा झटका, Delhi Capitals से हार के बाद कप्तान Riyan Parag हुए चोटिल
Rajasthan Royals को दोहरा झटका, Delhi Capitals से हार के बाद कप्तान Riyan Parag हुए चोटिल

पराग ने मैच के बाद कहा, ‘‘मुझे लगा कि यह एक अच्छा स्कोर था। 200 के आस-पास का स्कोर ठीक था। बीच के ओवरों में हम और बेहतर गेंदबाज़ी कर सकते थे। ’’
वह चोटिल होने के कारण मैदान से बाहर चले गए थे। उन्होंने अपनी चोट के बारे में कहा, ‘‘उम्मीद है कि यह ज्यादा गंभीर नहीं है, हैमस्ट्रिंग चोट लगी है। एक हफ्ते का ब्रेक लूंगा, फिर सब ठीक हो जाएगा। ’’
उन्होंने अपनी पारी के बारे में कहा, ‘‘मुझे आलोचकों को कोई जवाब देने की जरूरत नहीं है। ’’
उनकी आंखें डबडबा गईं और उन्होंने कहा, ‘‘आखिर में, हम मैच हार गए।

Leave a Reply