3 May 2026 Ka Panchang: 3 मई को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और रविवार का दिन है। द्वितीया तिथि रविवार को देर रात 3 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। 3 मई को रात 10 बजकर 28 मिनट तक वरियान योग रहेगा। साथ ही रविवार को पूरा दिन पूरी रात पार कर के सोमवार सुबह 9 बजकर 58 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। 3 मई को देवर्षि नारद की जयंती भी है। कहते हैं नारद मुनि ब्रह्मा जी के सात मानस पुत्रों में से एक हैं।

3 मई 2026 का पंचांग (3 May 2026 Panchang)
- ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि- 3 मई 2026 को देर रात 3 बजकर 2 मिनट तक
- वरियान योग- 3 मई 2026 को रात 10 बजकर 28 मिनट तक
- अनुराधा नक्षत्र- 3 मई 2026 को पूरा दिन पूरी रात पार कर के सोमवार सुबह 9 बजकर 58 मिनट तक
- 3 मई 2026 व्रत-त्यौहार- देवर्षि नारद जयंती
3 मई 2026 के शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त- 04:40 ए एम से 05:25 ए एम
- अभिजित मुहूर्त- 12:10 पी एम से 01:01 पी एम
- विजय मुहूर्त- 02:44 पी एम से 03:36 पी एम
- गोधूलि मुहूर्त- 07:00 पी एम से 07:23 पी एम
- त्रिपुष्कर योग- 06:10 ए एम से 07:10 ए एम
राहुकाल का समय
- दिल्ली- शाम 05:18 से शाम 06:57 तक
- मुंबई- शाम 05:25 से शाम 07:01 तक
- चंडीगढ़- शाम 05:22 से शाम 07:02 तक
- लखनऊ- शाम 05:01 से शाम 06:40 तक
- भोपाल- शाम 05:11 से शाम 06:49 तक
- कोलकाता- शाम 04:26 से शाम 06:04 तक
- अहमदाबाद- शाम 05:30 से शाम 07:07 तक
- चेन्नई- दोपहर बाद 03:19 से शाम 04:48 तक
सूर्योस्त-सूर्यास्त का समय
- सूर्योदय-सुबह 5:38 AM
- सूर्यास्त- शाम 6:57 PM
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
–





