Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmax-core domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/u602103777/domains/khabarmonkey.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
CSK vs MI: चेपॉक की पिच में किसका दिखेगा जलवा, जानें Pitch से लेकर मौसम तक की पूरी रिपोर्ट – khabarmonkey.com
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u602103777/domains/khabarmonkey.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Viral

CSK vs MI: चेपॉक की पिच में किसका दिखेगा जलवा, जानें Pitch से लेकर मौसम तक की पूरी रिपोर्ट

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 44वां लीग मुकाबला जिसको लेकर सभी की नजरें टिकी हुई हैं वह चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच में ये मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा, ऐसे में सभी की नजरें पिच और मौसम को लेकर टिकी रहने वाली हैं। दोनों ही टीमों का अभी तक आईपीएल के इस सीजन में सफर कुछ खास देखने को नहीं मिला है। ऐसे में सीएसके और मुंबई इंडियंस दोनों टीमों के नजरें जीत हासिल करने पर रहने वाली है। इस सीजन ये चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच में दूसरी भिड़ंत होगी जिसमें पिछले मुकाबले को सीएसके ने एकतरफा अपने नाम किया था।

CSK vs MI: चेपॉक की पिच में किसका दिखेगा जलवा, जानें Pitch से लेकर मौसम तक की पूरी रिपोर्ट
CSK vs MI: चेपॉक की पिच में किसका दिखेगा जलवा, जानें Pitch से लेकर मौसम तक की पूरी रिपोर्ट

चेपॉक की पिच पर इस सीजन दिखा बल्लेबाजों का दबदबा

चेन्नई के चेपॉक की पिच पर खेले जाने वाले इस मुकाबले की पिच को लेकर बात की जाए तो वहां पर आईपीएल के इस सीजन में बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला है। अब तक यहां खेले गए चार मुकाबलों में से 2 में जहां पहली पारी का स्कोर 200 रनों के पार रहा तो वहीं एक मैच में 192 रन पहली पारी में बने थे। ऐसे में इस मैच में भी बल्लेबाजों का दबदबा देखने की पूरी उम्मीद की जा सकती है। अभी तक चेपॉक में खेले गए चार मुकाबलों में से 2 मैचों में जहां टारगेट का पीछा करने वाली टीम जीत हासिल करने में कामयाब रही है तो वहीं दो मैचों पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने मुकाबला अपने नाम किया है। वहीं दूसरी पारी में ओस की भी भूमिका काफी अहम रहती है, जिसके चलते टॉस जीतने वाली टीम के लिए पहले बल्लेबाजी या गेंदबाजी का फैसला लेना बिल्कुल भी आसान काम नहीं रहने वाला है।

मुकाबले के दौरान कैसा रहेगा चेन्नई का मौसम

सीएसके और मुंबई इंडियंस के बीच में खेले जाने वाले इस मैच के दौरान चेन्नई के मौसम को लेकर बात की जाए तो उसमें बारिश का किसी तरह का कोई खलल पड़ने की उम्मीद नहीं है। मुकाबले के दौरान तापमान को लेकर बात की जाए तो एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार ये 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जिससे खिलाड़ियों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। हालांकि दूसरी पारी के दौरान तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply