Viral

कर्ज चुकाने के बाद UAE से बदला लेने के मूड में PAK, दुबई के इस अरबपति को गिरफ्तार करने निकली पुलिस

पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात के बीच अदावतें बढ़ती जा रही हैं. यूएई का कर्ज चुकाने के बाद पाकिस्तान की सरकार दुबई के मशहूर अरबपति मलिक रियाज को गिरफ्तार करना चाहती है. इसके लिए पुलिस ने तैयारी भी शुरू कर दी है. मलिक रियाज मूल रूप से पाकिस्तान से ताल्लुक रखते हैं और उन पर अल-कादिर ट्रस्ट मामले में भ्रष्टाचार का आरोप लगा है. पाकिस्तान की पुलिस ने मलिक को दुबई से वापस लाने के लिए इंटरपोल से संपर्क किया है.

कर्ज चुकाने के बाद UAE से बदला लेने के मूड में PAK, दुबई के इस अरबपति को गिरफ्तार करने निकली पुलिस
कर्ज चुकाने के बाद UAE से बदला लेने के मूड में PAK, दुबई के इस अरबपति को गिरफ्तार करने निकली पुलिस

अल अरबिया के मुताबिक पाकिस्तान पुलिस ने इंटरपोल से मलिक की गिरफ्तारी में मदद देने के लिए कहा है. पुलिस का कहना है कि मलिक के खिलाफ पाकिस्तान की कोर्ट से एक गैर-जमानती वारंट जारी है.

कौन है अरबपति मलिक रियाज?

एक वक्त में मलिक रियाज की गिनती पाकिस्तान के टॉप उद्योगपतियों में होती थी. मलिक रियल स्टेट कारोबारी हैं और दुबई से अपने बिजनेस का संचालन करते हैं. इमरान खान की सरकार में उन्होंने पाकिस्तान में खूब निवेश किया था. कहा जाता है कि बहरिया टाउन प्रोजेक्ट के पीछे मलिक रियाज की ही कंपनी थी. रियाज की कुल संपत्ति 2 अरब डॉलर है. 2025 में यह खुलासा हुआ कि मलिक ने पूरे परिवार के साथ यूएई की नागरिकता ले ली है.

अल-कादिर ट्रस्ट मामले में इमरान खान जेल में बंद हैं और उनके खिलाफ केस चल रहा है. पाकिस्तान की सरकार कई मौकों पर मलिक को दुबई से वापस लाने के लिए यूएई सरकार से संपर्क कर चुकी है, लेकिन उसकी बात नहीं बन पाई.

अब पाकिस्तान की सरकार ने मलिक को वापस लाने के लिए इंटरपोल की मदद मांगी है. इसे खुले तौर पर यूएई के खिलाफ माना जा रहा है.

यूएई और पाकिस्तान के खराब होते रिश्ते

पाकिस्तान और यूएई के बीच लगातार रिश्ते खराब होते जा रहे हैं. इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान ने इस्लामिक नाटो के तहत सऊदी और तुर्की के साथ गठबंधन बनाने की कवायद शुरू की थी. इससे यूएई नाराज हो गया था.

ईरान जंग के दौरान जब पाकिस्तान को सीजफायर की जिम्मेदारी मिली तो उसने यूएई को कन्फिडेंस में नहीं लिया, जिसके बाद यूएई ने खुले तौर पर उससे अपने कर्ज के पैसे मांग लिए.

टाल-मटोली के बाद पाकिस्तान ने यूएई का कर्ज वापस कर दिया. अब पाकिस्तान की तरफ से यूएई के अरबपति को वापस लाने की बात सामने आई है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply