Thursday, April 30, 2026
Viral

बर्थडे पर गोलियां बरसाने वाला जीतू एनकाउंटर में ढेर

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में ट्रिपल मर्डर के आरोपी जीतू सोनी को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। जीतू सैनी का जन्मदिन मनाने के दौरान विवाद हुआ था, जिसमें तीन युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई थानों की टीमें और स्वाट टीम लगाई गई थी। पुलिस कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इनमें से 3 आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया था। अब मुख्य आरोपी एनकाउंटर में मारा गया है। पुलिस ने जीतू सैनी के ऊपर 50 हजार का इनाम रखा था।

बर्थडे पर गोलियां बरसाने वाला जीतू एनकाउंटर में ढेर
बर्थडे पर गोलियां बरसाने वाला जीतू एनकाउंटर में ढेर

जिम में बर्थडे मनाने के दौरान जीतू सैनी के मुंह पर केक लगाने से विवाद हुआ था, जिसमें तीन युवकों की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद मृतकों के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की मांग की थी।

बर्थडे ब्यॉय जीतू सैनी ने बर्थ-डे पार्टी में .32 की पिस्टल से युवकों पर गोलियां बरसाकर भाजपा नेता के परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर दी थी। आरोपी जीतू और पुलिस की मुठभेड़ ढाकर रोड पर हुई, जिसमें एसओजी प्रभारी असलम और एक अन्य सिपाही भी घायल हुआ। घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। आरोपी जीतू सैनी के कब्जे दो पिस्टल, एक तमंचा और जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं।

25 अप्रैल के दिन एक जिम में जीतू सैनी का बर्थडे मनाया जा रहा था। इसी दौरान कुछ युवकों ने उसके चेहरे पर केक लगा दिया। इससे विवाद शुरू हो गया और तीन युवकों आकाश, मनीष और अमनदीप की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए। मृतकों के परिजनों ने बुलडोजर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने मयंक नाम के एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। वहीं, दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

रिंकू सैनी और भारत सैनी नामक दोनों आरोपियों को खुर्जा नगर पुलिस और स्वाट टीम ने 28-29 अप्रैल की देर रात मुंडाखेड़ा नहर के पास एक संयुक्त अभियान के दौरान गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम आरोपियों को वारदात से जुड़े डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) की बरामदगी के लिए मौके पर ले गई थी, तभी दोनों ने कथित तौर पर हिरासत से भागने की कोशिश की और छिपाए गए हथियारों से पुलिस पर गोलीबारी कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों के पैरों में गोली मारकर उन्हें काबू कर लिया।

Leave a Reply