Thursday, April 30, 2026
Entertainment

Sonali Kulkarni: 5 घंटे तक मुंबई के ट्रैफिक में फंसी रही ये एक्ट्रेस, परेशान होकर बनाया वीडियो

Sonali Kulkarni: मुंबई में ट्रैफिक जाम की समस्या कोई नई बात नहीं है. क्या आम जनता, क्या स्टार्स… हर कोई यह परेशानी झेल चुका है. काम से आते और जाते वक्त एक्टर्स घंटों जाम में फंसे रहते हैं. खासकर बारिश में और भी बुरा हाल होता है. अब ऐसा ही कुछ सैफ अली खान की इस को-स्टार के साथ हो गया है. एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी को भी कुछ ऐसा ही एक्सपीरियंस करना पड़ा. उन्हें मुंबई से पुणे जाते समय मानखुर्द में भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा. वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस ने बताया कि कि वो मानखुर्द में 5 घंटे तक फंसी रहीं.

Sonali Kulkarni: 5 घंटे तक मुंबई के ट्रैफिक में फंसी रही ये एक्ट्रेस, परेशान होकर बनाया वीडियो
Sonali Kulkarni: 5 घंटे तक मुंबई के ट्रैफिक में फंसी रही ये एक्ट्रेस, परेशान होकर बनाया वीडियो

इस दौरान सोनाली कुलकर्णी ने ट्रैफिक जाम का वीडियो शेयर कर नाराजगी भी जताई है. दरअसल ब्रिज का निर्माणाधीन पिलर गिर जाने से ये ट्रैफिक जाम होने की जानकारी सामने आई है. मराठी और हिंदी फिल्मों की एक्ट्रेस बताती दिख रही हैं कि उनके पास कोई रास्ता नहीं है. मुंबई में ट्रैफिक जाम की समस्या दिन-ब-दिन बढ़ती ही नजर आ रही है.

5 घंटे जाम में फंसी एक्ट्रेस, बनाया वीडियो

सोनाली कुलकर्णी ने वीडियो शेयर कर कहा कि- ”हेलो, मैं इस समय मानखुर्द ब्रिज पर हूं. यहां फंसे हुए मुझे करीब 5 घंटे हो गए हैं. मैं पुणे जा रही थी, लेकिन यहीं फंस गई. आप मेरे पीछे और आगे का जाम देख सकते हैं, कितनी गाड़ियां लाइन में लगी हैं. दरअसल, हमने ट्रैफिक कंट्रोल टीम को भी फोन किया था, लेकिन उन्होंने हमें धैर्य रखने को कहा. क्योंकि, यह जाम बहुत बड़ा है. और उन्हें भी नहीं पता कि यह जाम कब तक खुलेगा. और सब कुछ कब नॉर्मल होगा. पीछे भी गाड़ियां हैं, मुड़ने या वापस आने की जगह नहीं है. अगर कोई दूसरी तरफ से जा रहा है, तो कम से कम मुझे बता दें कि आगे क्या हुआ है. या हम जैसे यात्रियों की मदद करें. 5 घंटे तक एक ही जगह पर फंसे रहना बहुत डरावना है.”

View this post on Instagram

A post shared by Sonali Kulkarni (@sonalikul)

जिसके बाद उनके वीडियो पर कई लोगों ने अपना गुस्सा जाहिर किया. कई लोगों ने ट्रैफिक जाम, निराशा और परेशानी को लेकर अपनी नाराजगी जताई. दरअसल मंगलवार रात मानखुर्द के पास सड़क निर्माण के लिए लाई गई एक क्रेन का एक हिस्सा गिर गया, जिससे एक की मौत हो गई. प्रशासन क्रेन के उस हिस्से को हटाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन इसकी वजह से ट्रैफिक जाम लग गया और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply