Thursday, April 30, 2026
Entertainment

Raj Kundra Case: अगर मैं गुनहगार हूं तो सजा दो…चार साल से पोर्नोग्राफी केस लड़ रहे राज कुंद्रा, अब छलका दर्द

Raj Kundra Case: बिज़नेसमैन और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने चार साल से चल रहे पोर्नोग्राफी केस पर निराशा जाहिर की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर कर के जानकारी दी है कि बुधवार को उनकी ओर से इस केस में कोर्ट में दलीलें पूरी हुईं. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि देर से मिला हुआ इंसाफ, इंसाफ न मिलने के बराबर है.

Raj Kundra Case: अगर मैं गुनहगार हूं तो सजा दो…चार साल से पोर्नोग्राफी केस लड़ रहे राज कुंद्रा, अब छलका दर्द
Raj Kundra Case: अगर मैं गुनहगार हूं तो सजा दो…चार साल से पोर्नोग्राफी केस लड़ रहे राज कुंद्रा, अब छलका दर्द

एक्स पर ने लिखा, “निचली अदालत में पोर्नोग्राफी केस को लड़ते हुए चार साल हो गए हैं. आज मेरे वकील प्रशांत पाटिल ने हमारी दलीलें पूरी की. मैं सच के साथ खड़ा हूं, पर अगर मैं गुनहगार हूं तो मुझे सजा दीजिए. अगर मैं गुनहगार नहीं हूं तो मुझे इस मामले से बरी करें, मेरी आजादी लौटाएं और जो इज्जत मीडिया ट्रायल के दौरान मुझसे छीनी गई, वो भी मुझे लौटाएं. इंसाफ मिलने में देरी, इंसाफ न मिलने के बराबर है.” अपने पोस्ट में राज कुंद्रा ने हैशटैग जस्टिस का इस्तेमाल किया है.

क्या है मामला?

कथित तौर पर पोर्नोग्राफी कंटेंट बनाने और उसके डिस्ट्रिब्यूशन के मामले में राज कुंद्रा को मुंबई क्राइम ब्रांच ने 19 जुलाई 2021 को गिरफ्तार किया था. उन्हें मामले में ‘मुख्य साजिशकर्ता’ बताया गया था. उन पर आरोप था कि उन्होंने एडल्ट कंटेंट बनाए और उसे सब्सक्रिप्शन बेस्ड मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए सर्कुलेट भी किया. दावा किया गया कि वीडियो भारत में ही शूट किए गए थे और उसे विदेशी लिंक के जरिए उसे एप्लिकेशन पर अपलोड किया गया, ताकि देश के कानून से बचा जा सके. इस मामले में और भी कई लोगों को आरोपी बनाया गया है.

राज कुंद्रा ने हमेशा आरोपों से किया इनकार

राज कुंद्रा ने खुद पर लगे तमाम आरोपों को हमेशा ही खारिज किया है. राज का कहना है कि वो कंटेंट इरोटिक थे न कि पोर्नोग्राफिक. इस मामले में राज कुंद्रा को सितंबर 2021 में बेल मिली थी. उन्हें दो महीने तक जेल में रहना पड़ा था. तब से ही ये मामला कोर्ट में चल रहा है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply