Thursday, April 30, 2026
Entertainment

Siddharth Bhardwaj On His Father: कुत्ते की चेन निकालकर अपने बाप को पीटा, सिद्धार्थ ने कहा- मां को और पिटते नहीं देख सकता था

Siddharth Bhardwaj On His Father: स्प्लिट्सविला सीजन 2 के विनर और हाल ही में रिएलिटी शो ‘द 50’ में नज़र आए अभिनेता सिद्धार्थ भारद्वाज ने अपने निजी जीवन के बारे में बड़े खुलासे किए हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने घर में होने वाली दिक्कतों के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि उनके पिता उनकी मां को और उन्हें खूब पीटा करते थे. एक दिन तंग आकर सिद्धार्थ ने अपने पिता को मारा था. उन्होंने इस दौरान ये भी बताया कि आखिर उन्होंने अपने ही पिता को पीटने का फैसला क्यों किया?

Siddharth Bhardwaj On His Father: कुत्ते की चेन निकालकर अपने बाप को पीटा, सिद्धार्थ ने कहा- मां को और पिटते नहीं देख सकता था
Siddharth Bhardwaj On His Father: कुत्ते की चेन निकालकर अपने बाप को पीटा, सिद्धार्थ ने कहा- मां को और पिटते नहीं देख सकता था

अभिनेता ने सिद्धार्थ कन्नन से बात करते हुए अपने पिता को पीटने के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि पापा मुझे भी मारते थे. हालांकि बहन से प्यार करते थे इसलिए उसे एक दो बार मारा था. पलटकर अपने पापा को मारने के सवाल पर सिद्धार्थ कहते हैं, “हां, मैंने 16 साल की उम्र में मारा था. क्योंकि बहुत ज्यादा हो गया था. मैंने अपनी मॉम को पिटते हुए देखा था, पर अब नहीं देख सकता था. मुझे अंदर से लगा कि अगर मैंने इसको नहीं मारा ना तो ये डरेगा नहीं. क्योंकि डर रहा ही नहीं किसी से.”

सिद्धार्थ ने कुत्ते की चेन निकालकर पिता को पीटा

सिद्धार्थ बताते हैं, “मैंने अपने कुत्ते की चेन निकालकर अपने बाप को मारा.” उन्होंने कहा कि घसीटा नहीं था, सिर्फ चेन से मारा था. वो कहते हैं, “मेरे और मेरे पापा कि फाइट हुई थी. फिर जब सब ठीक हो गया तो मेरे पापा ने मुझसे कहा था ‘मेरा लड़का बड़ा हो गया’. उन्होंने कहा कि कल तूने मुझे धक्का दे दिया, अब तो तू बड़ा हो गया, तेरे में जान आ गई है. उनको महसूस हुआ था कि अब लड़का बड़ा हो गया है.”

“मेरे पिता बहुत स्ट्ऱॉन्ग थे”

सिद्धार्थ का कहना है कि उनके पिता काफी मजबूत थे. वो कहते हैं, “वो मरते दम तक बहुत मजबूत था. उसको भी संभालना बड़ा मुश्किल था. मेरे बाप में भी बहुत जान थी. न उसको दर्द होता था. और वो जब मरा भी है तो बिना दर्द के मरा है. दारू पी, खाना खाया, सोने गया और मर गया, कार्डियक अरेस्ट से. उसको दर्द भी नहीं छू पाया. कुछ चीजें न इस दुनिया से परे हैं. जो आप या मैं नहीं समझ पाएंगे. मरते हुए सबको दर्द होता है, बहुत कम लोग होते हैं जो बिना दर्द के जाते हैं.”

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply