Kalki 2: साउथ की इस साल फिलहाल कोई भी बड़ी पिक्चर रिलीज नहीं हुई है. पर जिन साउथ एक्टर्स की फिल्म का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, उनमें प्रभास का नाम भी शामिल है. जी हां, उनकी एक फिल्म 2026 की शुरुआत में आई है, जो ‘द राजा साब’ है. पर फिल्म रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई. वहीं फिलहाल वो हनु राघवपुडी की पिक्चर ‘फौजी’ का काम निपटा रहे हैं. इस पिक्चर को इसी साल लाने की तैयारी चल रही है. वहीं, ‘स्पिरिट’, ‘कल्कि 2’ समेत और भी कई फिल्मों में जल्द ही नजर आएंगे. इसी बीच उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कल्कि’ के सीक्वल की लगभग कहानी खुल गई है. जिसे लेकर कई दिनों से ऐसी चर्चा चल रही है कि मेकर्स फिल्म का नाम ही बदलने की तैयारी में हैं.

साल 2024 की पहली ब्लॉकबस्टर और 1000 करोड़ छापने वाली फिल्म की की ‘कल्कि’ थी. पिक्चर को काफी तगड़ा रिस्पॉन्स मिला था. प्रभास के अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण भी थीं. पर पार्ट 2 से पहले ही दीपिका का पत्ता कट गया है, इस बार उनकी जगह किसे पिक्चर में लिया जाएगा, यह कन्फ्यूजन बना हुआ है. इसी बीच प्रभास के तीन धांसू अवतार पर क्या अपडेट मिल गया है, पूरा अपडेट जानिए.
‘कल्कि 2’ में तीन-तीन प्रभास?
हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट पर रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि प्रभास के ‘कल्कि 2’ में तीन अवतार में दिखने के चांसेस बढ़ गए हैं. पहला- भैरवा, दूसरा- कर्ण, जिसे पहले पार्ट में भी लोग देख चुके हैं. साथ ही कहा जा रहा है कि एक और कैरेक्टर में मेकर्स उन्हें दिखाने की प्लानिंग कर रहे हैं. जो कि फिल्म का सबसे बड़ा ट्विस्ट भी होने वाला है. प्रभास के सीक्वल में तीन जबरदस्त किरदारों में नजर आने की खबर तेजी से फैल रही है. खास बात यह भी है कि पहली फिल्म में वो कर्ण के रोल में सिर्फ कुछ ही देर दिखे थे. इस बार लगभग 30 मिनट उसी अंदाज में लोग उन्हें देख पाएंगे. जिसके लिए नाग अश्विन ने हैदराबाद में एक ग्रैंड सेट भी तैयार किया है. फिल्म का नाम भी कर्ण रखने पर चर्चा तेज है.
वहीं, दूसरी फिल्म से जानकारी मिली कि, इस सीक्वल में एक दमदार कैमियो होने वाला है. जो कि क्लाइमैक्स में दिखाई देगा. खबरों के मुताबिक, तमिल स्टार सिंबू को इस रोल के लिए चुना गया है. अगर सिंबू इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनते हैं, तो तमिल मार्केट में इस फिल्म को जबरदस्त सफलता मिलेगी. इस फिल्म की शूटिंग अमिताभ बच्चन और कमल हासन ने शुरू कर दी थी, जिन्होंने तस्वीरें शेयर कर सबकुछ कंफर्म किया था.





