Wednesday, April 29, 2026
Viral

जुगाड़ ऐसा कि AC भी शर्मा जाए! लू से बचने के लिए बारातियों ने बैंड-बाजे के साथ दौड़ाया ‘हवाई किला’; ये वीडियो देखा क्या?

Barat Viral Video: चिलचिलाती गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच की ‘दुनिया’ में एक वीडियो ने तहलका मचाया हुआ है. जब पारा 45 डिग्री पार पहुंच जाए, तो भैया अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं, लेकिन इन बारातियों ने गर्मी को मात देने के लिए जो देसी जुगाड़ भिड़ाया है, उसे देखकर आप भी कहेंगे- मान गए गुरु!

जुगाड़ ऐसा कि AC भी शर्मा जाए! लू से बचने के लिए बारातियों ने बैंड-बाजे के साथ दौड़ाया ‘हवाई किला’; ये वीडियो देखा क्या?
जुगाड़ ऐसा कि AC भी शर्मा जाए! लू से बचने के लिए बारातियों ने बैंड-बाजे के साथ दौड़ाया ‘हवाई किला’; ये वीडियो देखा क्या?

बैंड-बाजा, बारात और चलता-फिरता कूलर!

आमतौर पर बारात में आगे-आगे बैंड वाले और पीछे बाराती नाचते हुए चलते हैं, लेकिन वायरल हुई क्लिप में नजारा कुछ और ही देखने को मिल रहा है. वीडियो में आप देखेंगे कि गर्मी से बचने के लिए बारातियों ने मोबाइल कूलर का इंतजाम किया है.

गर्मी पड़ी फीकी, जुगाड़ पड़ा भारी

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटी ट्रॉली पर भारी-भरकम कूलर रखे गए हैं, जिन्हें चलाने के लिए साथ में एक पोर्टेबल जनरेटर से जोड़ा गया है. इस धांसू देसी जुगाड़ की मदद से बाराती कूलर की ठंडी हवा की बौछार के बीच बड़े आराम से चलते हुए दिख रहे हैं.

‘इन्वेंशन ऑफ द ईयर’

यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है. इसे देखने के बाद नेटिजन्स अपनी हंसी और हैरानी रोक नहीं पाए. लोग इसे ‘इन्वेंशन ऑफ द ईयर’ बता रहे हैं. एक ने लिखा, यह है असली भारतीय इनोवेशन, कम बजट में फुल लग्जरी. दूसरे ने कहा, शादी भी जरूरी है और ठंडक भी, गजब का आइडिया है.

यहां देखिए वीडियो

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply