Wednesday, April 29, 2026
Entertainment

कंधे पर बछड़े के चमड़े का बैग लेकर गौ सेवा करती दिखीं Rihanna, तस्वीर देख भड़के लोग

Rihanna Viral Photo: पॉप स्टार रिहाना एक बार फिर भारत दौरे को लेकर सुर्खियों में हैं. रिहाना अपने ब्रांड ‘फेंटी ब्यूटी’ को लॉन्च करने के लिए भारत आईं. इन दिनों सोशल मीडिया पर सिर्फ रिहाना छाई हुई हैं और हर कोई उनके लुक की ही चर्चा कर रहा है. लेकिन बात सिर्फ उनके लुक्स की ही नहीं हो रही, बल्कि उस लग्जरी बैग की भी हो रही हैं, जिसे वो अपने साथ लिए हुए नजर आईं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में रिहाना एक हाथ से गाय को चारा खिलाती दिख रही हैं, वहीं दूसरे हाथ में उन्होंने ग्रीन कलर का ‘डियॉर’ (Dior) बैग पकड़ा हुआ है. सोशल मीडिया पर इस बैग को लेकर बहस छिड़ी हुई है, क्योंकि कुछ लोग कर रहे हैं कि ये बैग जानवरों की खाल से बना हुआ है.

कंधे पर बछड़े के चमड़े का बैग लेकर गौ सेवा करती दिखीं Rihanna, तस्वीर देख भड़के लोग
कंधे पर बछड़े के चमड़े का बैग लेकर गौ सेवा करती दिखीं Rihanna, तस्वीर देख भड़के लोग

ग्लोबल पॉप आइकन Rihanna हाल ही में मुंबई आई थीं. इन दिनों सोशल मीडिया पर रिहाना को लेकर काफी बहस हो रही है और इसकी वजह उनका लग्जरी बैग है. इंटरनेट पर उनकी एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें रिहाना गौ सेवा करते हुए दिख रही हैं. शुरू में लोगों को ये तस्वीर नॉर्मल लगी लेकिन जब लोगों को ध्यान उनके बैग पर गया तो बवाल मच गया. कुछ नेटिजन्स लोगों की दावा है कि सिंगर के दूसरे हाथ में बछड़े के चमड़े से बना लग्जरी बैग है. बस इसी को लेकर बहन छिड़ी हुई है.

रिहाना के हाथ में बैग

रिहाना के हाथ में जो बैग है वो Dior का “Medium Dior Crunchy Bag” लग्जरी कैटेगरी में आता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी कीमत लगभग 4.30 लाख रुपये है. इस बैग को मशहूर डिजाइनर Jonathan Anderson ने डिजाइन किया है. जिस वेबसाइट पर ये बैग बिक रहा है, उसके मुताबिक ये बैग बछड़े की खाल (calfskin) से बना है. इस बात को लेकर इंटरनेट पर लोग रिहाना को ट्रोल कर रहे हैं. लोग रिहाना को काफी आलोचना कर रहे हैं ये कहते हुए कि एक हाथ से गौ सेवा और दूसरे हाथ में बछड़े की खाल से बना बैग, दोनों एक साथ कैसे हो सकता है.

अब सोशल मीडिया पर लोग रिहाना के दोहरे रवैये की आलोचना कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है, “ये आज की सबसे विडंबना भरी तस्वीर है. रिहाना भारत में एक गाय को खाना खिला रही हैं, जबकि उनके हाथ में बछड़े की खाल से बना एक Dior बैग है.” हालांकि, TV9 इस बात की पुष्टी नहीं करता कि ये बैग जानवरों की खाल से बना है या नहीं. लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स का आरोप है कि सिंगर रिहाना के हाथ में जो लग्जरी हैंडबैग है, वो बछड़े और भेड़ की खाल से बना है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply