Wednesday, April 29, 2026
Health

आरती सिंह ने 20 दिन में घटाया 5Kg वजन, रोज खाती थीं गर्मियों की ये सब्जी

टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह ने कई शोज में अहम रोल प्ले किए हैं तो वहीं वह बिग बॉस 13 में नजर आई थीं. पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस ने बिजनेसमैन दीपक चौहान के साथ शादी की है. आरती सिंह ने एक पॉडकास्ट के दौरान अपनी लाइफ सी जुड़ी कई चीजें शेयर की, जिसमें उन्होंने ये भी बताया कि कैसे उन्होंने अपनी शादी के फोटो में अच्छा दिखने के लिए अपना वजन कम किया था. उन्होंने ये भी बताया कि 20 दिनों में अपना 5 किलो वजन कम कर लिया था.

आरती सिंह ने 20 दिन में घटाया 5Kg वजन, रोज खाती थीं गर्मियों की ये सब्जी
आरती सिंह ने 20 दिन में घटाया 5Kg वजन, रोज खाती थीं गर्मियों की ये सब्जी

आरती सिंह ने इस पॉडकास्ट में बताया कि उन्हें लौकी (गर्मियों की पानी से भरपूर ठंडी तासीर वाली सब्जी है) की सब्जी बेहद पसंद है और वेट लॉस के लिए भी उन्होंने यही सब्जी खाई.एक्ट्रेस ने ये भी शेयर किया कि वह इस सब्जी को कैसे बनाती हैं और किस तरह से उन्होंने वजन कम करने के लिए लौकी को अपने रूटीन का हिस्सा बनाया था. तो चलिए जान लेते हैं.

स्ट्रेस बस्टर क्या है?

आरती सिंह ने बात करते हुए ये भी बताया कि उनका स्ट्रेस बस्टर क्या है यानी कैसे वो अपने स्ट्रेस को दूर करती हैं. वह कहती हैं कि स्ट्रेस होता है तो मैं खाना बनाती हूं और खाती हूं. अपने फिटनेस मंत्रा के बारे में बात करते हुए वो कहती हैं कि मेरा फिटनेस मंत्र है वर्कआउट करो और लौकी की सब्जी खाओ, दरअसल मुझे लौकी बहुत पसंद है.

लौकी खाकर कम किया वजन

अल्फा टॉक के इस पॉडकास्ट में आरती सिंह ने कहा कि शादी के टाइम पर मैंने अपना वेट लॉ किया था और 25 दिन लौकी खाई थी. वह कहती हैं कि रात के टाइम पर मैं सिर्फ और सिर्फ लौकी खाती थी. मैंने 20 दिन में 5 किलो वजन कम किया था. वह कहती हैं कि दरअसल लौकी मेरे लिए थेरेपी है और मैंने ये नोटिस किया है कि जब मैं लौकी खाती हूं तो मेरा वेट लूज हो जाता है.

Getty Images

कैसे बनाती हैं लौकी?

वह कहती हैं कि लौकी में नॉर्मली पानी ही होती है और मैं लौकी ऐसे ही बनाती हूं जैसे व्रत में बनाते हैं. वह कहती हैं कि हम घी डालते हैं. उसमें जीरा, मिर्च और टमाटर डालते हैं. इसे अच्छे से पकाने के बाद लौकी और सेंधा नमक डालते हैं. बस लौकी को कुक करते हैं उसमें हरा धनिया डालते हैं.

लौकी के न्यूट्रिएंट्स

यूनिवर्सिटी ऑफ रोचेस्टर मेडिसिन में दिए गए डाटा के मुताबिक, लौकी में कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन सी, विटामिन ए, फोलेट b9, फास्फोरस और पोटेशियम भी पाया जाता है. ये कम कैलोरी की सब्जी है, इसलिए वेट लॉस में हेल्पफुल मानी जाती है. हालांकि इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप सिर्फ और सिर्फ लौकी खाने की गलती न करें. एक्ट्रेस ने ये सिर्फ अपना पर्सनल एक्सपीरियंस शेयर किया है. हर किसी के शरीर पर चीजों का अलग असर दिखाई देता है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply