Wednesday, April 29, 2026
Entertainment

Neha Dhupia: 8 साल मनाते रहे अंगद बेदी, प्रेग्नेंट होने के बाद शादी के लिए राजी हुईं नेहा धूपिया

Neha Dhupia Angad Bedi Love Story: जब 2018 में नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने गुरुद्वारे में शादी की, तो हर कोई हैरान रह गया. ऐसा इसलिए क्योंकि कपल ने कभी भी पब्लिकली अपने रिश्ते को कंफर्म नहीं किया था, जिसकी वजह से उनकी अचानक हुई शादी लाइमलाइट में आ गई. शादी के ठीक छह महीने बाद नेहा धूपिया के घर बेटी मेहर का जन्म हुआ, जिससे उनकी प्रेग्नेंसी के समय को लेकर कई तरह की अटकलें लगने लगीं. हाल ही में नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने अपनी अनोखी लव स्टोरी के बारे में खुलकर बात की और बताया कि कैसे सालों की दोस्ती और एक अनएक्सपेक्टेड प्रेग्नेंसी ने उन्हें एक-दूसरे के करीब ला दिया.

Neha Dhupia: 8 साल मनाते रहे अंगद बेदी, प्रेग्नेंट होने के बाद शादी के लिए राजी हुईं नेहा धूपिया
Neha Dhupia: 8 साल मनाते रहे अंगद बेदी, प्रेग्नेंट होने के बाद शादी के लिए राजी हुईं नेहा धूपिया

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट पर बात करते हुए अंगद बेदी ने खुलासा किया कि कई सालों तक वो नेहा धूपिया को मनाते रहे और नेहा का दिल जीतने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन अपने काम में बिजी होने के चलते नेहा धूपिया ने अंगद बेदी को सालों तक साइड में रखा. लेकिन फिर जब नेहा धूपिया प्रेग्नेंट हुईं, तो कपल ने शादी करने का फैसला लिया. आइए जानते हैं कपल ने और क्या कुछ कहा है.

8 साल तक पीछे पड़े रहे अंगद बेदी

अंगद बेदी ने कहा, “मैं 8 साल तक नेहा के पीछे पड़ा रहा. मैं इतने लंबे समय तक उनके पीछे लगा रहा, लेकिन उन्होंने कभी ‘हां’ नहीं कहा, क्योंकि वो अपने काम में काफी बिजी थीं.” अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए उन्होंने कहा, “जब मैंने नेहा को पहली बार देखा, तो मुझे लगा कि वो बहुत सुंदर हैं. वो ट्रेडमिल पर दौड़ रही थीं और मैं उनके पीछे खड़ा था, बस नेहा को देख रहा था और सोच रहा था, क्या जबरदस्त अंदाज है! मुझे उनके दौड़ने का अंदाज बहुत पसंद आ गया. मुझे लगा, वो तो एक एथलीट हैं.”

View this post on Instagram

A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia)

पेरेंट्स हो गए थे तैयार

अंगद बेदी ने आगे कहा, “नेहा ने मुझसे उनके साथ एक फिल्म करने को कहा और कहा कि कोई नरेशन नहीं होगा, बस सेट पर आ जाना और मैं गया. मैंने सेट पर उनके साथ समय बिताया, लेकिन उनकी मां भी वहीं थीं. आखिरकार, मैंने उसकी मां के साथ ही ज्यादा समय बिताया. मैंने सोचा, अगर उनकी मां इतनी अच्छी हैं, तो वो भी अच्छी ही होगी. फिर भी, बात आगे नहीं बढ़ी. नेहा के आस-पास 5-6 दिलचस्प लोग थे. मैं तो उसकी नजर में भी नहीं था. मैं नेहा के माता-पिता के पास गया और उन्होंने कहा, हमें कोई दिक्कत नहीं है, तुम उससे पूछ लो. लेकिन नेहा ने मुझे सालों तक इंतजार करवाया.”

प्रेग्नेंसी ने कैसे सब कुछ बदल दिया

आखिरकार जिस चीज ने सब कुछ बदल दिया, वो थी उनकी प्रेग्नेंसी. नेहा ने बताया, “मैं कहना चाहूंगी कि भगवान का शुक्र है कि हम प्रेग्नेंट हुए. वो एक ऐसी ब्लैसिंग है जिसने हमारी लव स्टोरी को पूरा किया. वरना, आप हमेशा इधर-उधर देखते रहते हैं. जिस प्यार की आप तलाश कर रहे होते हैं, वो ठीक आपके बगल में ही होता है, लेकिन हम हमेशा दूर कहीं देखते हैं. वो पूरे समय मेरे ठीक बगल में ही थे.

नेहा धूपिया आगे कहा, “ये हमारी बेटी ही थी जिसने हमें एक साथ लाया, क्योंकि जब हम प्रेग्नेंट थे, तो हमने सोचा कि बस अब शादी कर ही लेते हैं. पूरी कायनात पहले उनके लिए, फिर मेरे लिए, और फिर हम दोनों के लिए एक साथ आ गई.” अंगद ने मजाक में कहा, “मैं उनकी प्रायोरिटी लिस्ट में टॉप पांच में आता हूं – पहले बच्चे, फिर काम, फिर माता-पिता, फिर घर, और फिर मैं.”

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply