Bedroom Cooling Hacks: भारत के कई हिस्सों में पारा 45 डिग्री के पार जा रहा है। ऐसे में गर्मी का सबसे बुरा असर हमारे बेडरूम पर पड़ता है। दिनभर की धूप से कमरे की दीवारें इतनी गर्म हो जाती हैं कि रात के समय पंखा भी गर्म हवा फेंकने लगता है। कई लोगों के लिए 24 घंटे एयर कंडीशनर चलाना आर्थिक रूप से संभव नहीं होता वहीं AC का लगातार इस्तेमाल सेहत के लिए भी ठीक नहीं माना जाता।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ पुराने और वैज्ञानिक तरीकों को अपनाकर आप अपने बेडरूम के तापमान को 5 से 7 डिग्री तक कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं वे कौन से हैं जो आपके कमरे को इस गर्मी में भी हिल स्टेशन जैसा एहसास देंगे।
क्रॉस वेंटिलेशन का सही इस्तेमाल
कमरे को ठंडा रखने का सबसे बुनियादी नियम है हवा का सही बहाव। दोपहर के समय खिड़कियों और दरवाजों को पूरी तरह बंद रखें और गहरे रंग के पर्दों का इस्तेमाल करें। सूरज ढलने के बाद जब बाहर की हवा ठंडी होने लगे तब विपरीत दिशा की खिड़कियां खोल दें। इससे क्रॉस वेंटिलेशन होगा और कमरे के अंदर फंसी गर्म हवा बाहर निकल जाएगी।
इजिप्टियन मेथड
मिस्र के लोग गर्मी से बचने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाते थे। आप भी रात को सोने से पहले अपनी सूती चादर को हल्का सा गीला कर सकते हैं या फिर ठंडे पानी में भिगोकर उसे अच्छे से निचोड़ लें। इसके अलावा आजकल कूलिंग मैट्रेस और बैम्बू शीट्स भी बाजार में उपलब्ध हैं जो शरीर की गर्मी को सोख लेते हैं।
पंखे के साथ जुगाड़
अगर आपका टेबल फैन या सीलिंग फैन सिर्फ गर्म हवा फेंक रहा है तो एक बड़ा कटोरा लें और उसमें बर्फ भर दें। इस कटोरे को पंखे के बिल्कुल सामने रखें। जैसे ही पंखे की हवा बर्फ से टकराएगी वह पूरे कमरे में ठंडी और नमी वाली हवा फैलाएगी। यह एक सस्ता और असरदार देसी AC की तरह काम करता है।
–
इंडोर प्लांट्स
घर के अंदर रखे जाने वाले पौधे जैसे स्नेक प्लांट, एलोवेरा और मनी प्लांट न केवल ऑक्सीजन बढ़ाते हैं बल्कि ये ट्रांसपिरेशन प्रक्रिया के जरिए कमरे की नमी को बनाए रखते हैं और तापमान कम करने में मदद करते हैं। के लिए खिड़की के पास इन्हें रखना एक बेहतरीन विकल्प है।
इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से दूरी
क्या आप जानते हैं कि आपके कमरे में जलने वाले बल्ब, लैपटॉप और चार्जिंग पर लगे फोन भी गर्मी पैदा करते हैं। रात को सोते समय अनावश्यक लाइटें बंद रखें और LED बल्ब का इस्तेमाल करें। ये साधारण बल्बों की तुलना में बहुत कम गर्मी पैदा करते हैं।
गर्मी से लड़ने के लिए सिर्फ मशीनें ही काफी नहीं हैं बल्कि समझदारी भरे छोटे बदलाव भी बड़े नतीजे दे सकते हैं। इन उपायों को अपनाकर आप न केवल बिजली का बिल बचा पाएंगे बल्कि एक स्वस्थ और ठंडे वातावरण में सुकून की नींद भी ले सकेंगे।





