Health

Sunscreen Tips: SPF से PA+++ तक… किस फॉर्मूले की सनस्क्रीन को कब खरीदें, जानें सबकुछ

सनस्क्रीन खरीदनी या लगानी है तो एसपीएफ 15, 30 या 50… कौन सी बेस्ट रहती है. सनस्क्रीन के इस फॉर्मूले को लेकर ज्यादातर लोग कंफ्यूज रहते हैं. लोगों में अधिकतर मानते हैं कि अगर वे ज्यादा एसपीएफ वाली सनस्क्रीन खरीदकर चेहरे या स्किन पर लगाते हैं तो बेस्ट रिजल्ट मिलते हैं. ये एक ऐसा ब्यूटी प्रोडक्ट है जिसे घर पर बनाना लगभग मुश्किल है. यूवीए और यूवीबी किरणों से बचाव में इसका रोल अहम है. गर्मी के सीजन में इन किरणों से स्किन के डैमेज होने का डर बना रहता है. इसलिए कहा जाता है कि घर से निकलते हुए गलती से भी सनस्क्रीन लगाना भूलना नहीं चाहिए.

Sunscreen Tips: SPF से PA+++ तक… किस फॉर्मूले की सनस्क्रीन को कब खरीदें, जानें सबकुछ
Sunscreen Tips: SPF से PA+++ तक… किस फॉर्मूले की सनस्क्रीन को कब खरीदें, जानें सबकुछ

सनस्क्रीन हमारी स्किन के लिए बेहद जरूरी है पर इसके एसपीएफ के फॉर्मूले पर बहुत कम लोगों को जानकारी होती है. इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर एसपीएफ होता है क्या है. ऑयली स्किन वालों को सनस्क्रीन के किस टाइप का ही यूज करना चाहिए.

सनस्क्रीन हमारी त्वचा के लिए क्यों है जरूरी?

हमारी स्किन की देखभाल में सनस्क्रीन अहम रोल निभाती है. सूरज से निकलने वाले यूवीए और यूवीबी किरणों से स्किन टैन हो जाती है. सनस्क्रीन को ऐसे फॉर्मूले से तैयार किया जाता है जो इन अल्ट्रावायलेट किरणों से स्किन को बचाती हैं. इसे लगाने से स्किन पर एक लेयर क्रिएट हो जाती है और इस तरह वेव्स अंदर जाकर मेलेनिन को बढ़ा नहीं पाती है. हमारी बॉडी में अगर किसी हिस्से में मेलनिन बढ़ जाए तो वहां स्किन डार्क नजर आने लगती है.

धूप और देखभाल में कमी की वजह से स्किन पर झुर्रियां और झाइयां समय से पहले आने लगती हैं. स्किन पर ढीलेपन की दिक्कत भी हो जाती है. ऐसे में सनस्क्रीन इसे रोकने और कम करने में असरदार है.

धूप की संपर्क में आने की वजह से हाइपरपिगमेंटेशन या चेहरे पर डार्क स्पॉट हो जाते हैं. सनस्क्रीन को नियमित रूप से लगाया जाए तो इस खतरे को कम या दूर किया जा सकता है.

सनस्क्रीन में एसपीएफ का फॉर्मूला । SPF formula in Sunscreen

SPF यानी सन प्रोटेक्शन फैक्टर के फॉर्मूले की बात की जाए तो इसमें तीन नंबर 15, 30 और 50 पर ज्यादा फोकस किया जाता है. अगर आप एसपीएफ 15 की सनस्क्रीन लगाते हैं तो ये यूवीबी किरणों से करीब 93 फीसदी का बचाव करता है. जो घर में रहते हैं उनके लिए ये बेस्ट है.

एसपीएफ 30 वाली सनस्क्रीन से 97 फीसदी किरणों से हम बच पाते हैं. घर से बाहर निकल रहे हैं तो इसे 15 मिनट पहले ही स्किन पर लगा लें.

एसपीएफ 50 वाली सनस्क्रीन से 98 फीसदी बचाव हो पाता है. जो हर समय बाहर रहते हैं उन्हें इस फॉर्मूले वाली सनस्क्रीन को जरूर लगाना चाहिए. दिन में कम से कम 2 बार इसे अप्लाई करना बेस्ट रहता है.

देखा जाए तो सनस्क्रीन भी हमारी स्किन का यूवीए और यूवीबी किरणों से बचा नहीं पाती है. इसलिए इसे लगाने के अलावा बॉडी को अंदर से हाइड्रेट रखना सबसे जरूरी है. ऐसे फल और सब्जियां खाएं जिनमें पानी की मात्रा के अलावा पोषक तत्व भी होते हैं. इस तरह स्किन हेल्दी रहती है और अंदर से भी ग्लो कर पाती है.

सनस्क्रीन के लिए इन बातों का रखें ध्यान

अगर आपकी स्किन ऑयली है तो हमेशा जेल बेस्ड सनस्क्रीन लगाएं. स्किन ड्राई है तो लोशन या क्रीम वाली सनस्क्रीन को लगाना सही रहता है.

सनस्क्रीन को खरीदते समय वो प्रोडक्ट खरीदे जिस पर बॉडी स्पेक्ट्रम लिखा हो. इसका मतलब है कि ये यूवीए नहीं यूवीबी किरणों से भी स्किन को प्रोटेक्ट करती है.

पीए रेटिंग की बात करें तो इस पर भी फोकस करना जरूरी है. PA+, PA+++, PA++ जैसे फॉर्मूले भी सनस्क्रीन पर लिखे होने चाहिए. इसका लेवल जितना ज्यादा होगा सनस्क्रीन उतना ज्यादा स्किन को यूवी किरणों से बचा पाएगी.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply