Viral

गीले सीमेंट पर स्कूटी चलाकर फंसे ‘चचा’, वायरल वीडियो पर लोगों ने लगाई क्लास

Wet Cement Road : आज के दौर में सोशल मीडिया लोगों की प्रतिक्रिया का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका है। पहले लोग किसी घटना को देखकर वहीं प्रतिक्रिया देकर आगे बढ़ जाते थे, लेकिन अब ज्यादातर लोग ऐसे पलों को कैमरे में कैद कर इंटरनेट पर शेयर कर देते हैं।

गीले सीमेंट पर स्कूटी चलाकर फंसे ‘चचा’, वायरल वीडियो पर लोगों ने लगाई क्लास
गीले सीमेंट पर स्कूटी चलाकर फंसे ‘चचा’, वायरल वीडियो पर लोगों ने लगाई क्लास

यही वजह है कि हर दिन कई वीडियो वायरल होते हैं, जिन पर लोग खुलकर अपनी राय रखते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान भी किया और गुस्सा भी दिलाया।

गीले सीमेंट पर स्कूटी चलाकर फंसे चाचा

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सड़क पर नया सीमेंट डाला गया है और वह अभी पूरी तरह सूखा नहीं है। ऐसे में एक व्यक्ति, जिसे सोशल मीडिया पर ‘चचा’ कहा जा रहा है, अपनी स्कूटी लेकर उसी गीली सड़क पर चढ़ जाता है। कुछ ही दूरी तय करने के बाद उसकी स्कूटी सीमेंट में फंस जाती है।

इसके बाद वह पैरों से धक्का देकर स्कूटी को निकालने की कोशिश करता है, लेकिन इस दौरान पूरी सड़क पर गहरी निशानियां बन जाती हैं। इस हरकत से सड़क निर्माण में लगी मेहनत पर पानी फिरता साफ नजर आता है।

ये खबर भी पढ़ें :

लोगों ने इसे सिविक सेंस की कमी का उदाहरण बताया

यह वीडियो प्लेटफॉर्म X पर @RebelliousPari8 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो पर यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रिया दी है। कई लोगों ने इसे की कमी का उदाहरण बताया, तो कुछ ने कहा कि ऐसे लोग बाद में सरकार को दोष देते हैं।

एक यूजर ने लिखा कि “मेहनत पर पानी फेर दिया”, वहीं दूसरे ने कहा कि “इसी वजह से विकास की रफ्तार प्रभावित होती है।” यह वीडियो न सिर्फ मनोरंजन का हिस्सा बन गया है, बल्कि लोगों को सार्वजनिक संपत्ति के प्रति जिम्मेदारी का भी संदेश दे रहा है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply