Entertainment

Ameesha Patel Replacement: ऐश्वर्या राय ने छोड़ी आमिर खान की वो फिल्म जो गदर एक्ट्रेस अमीषा पटेल को मिली, बॉक्स ऑफिस पर कैसा था हाल?

Ameesha Patel and Aamir Khan Films: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अमीषा पटेल का नाम उन चुनिंदा एक्ट्रेस में लिया जाता है जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत ही सुपरहिट फिल्मों से की. हालांकि उनका ओवरऑल करियर इतना सक्सेसफुल नहीं रहा लेकिन इसके बाद भी एक्ट्रेस ने अपने करियर के दौरान कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया. सनी देओल के साथ वे गदर फिल्म के दोनों पार्ट्स में नजर आए और इस फिल्म को फैंस का ढेर सारा प्यार भी मिला. वहीं इस फिल्म के जरिए ही अमीषा पटेल को दुनियाभर के फैंस के बीच पॉपुलैरिटी मिली.

Ameesha Patel Replacement: ऐश्वर्या राय ने छोड़ी आमिर खान की वो फिल्म जो गदर एक्ट्रेस अमीषा पटेल को मिली, बॉक्स ऑफिस पर कैसा था हाल?
Ameesha Patel Replacement: ऐश्वर्या राय ने छोड़ी आमिर खान की वो फिल्म जो गदर एक्ट्रेस अमीषा पटेल को मिली, बॉक्स ऑफिस पर कैसा था हाल?

एक वक्त ऐसा भी आया था जब एक्ट्रेस को बॉलीवुड सुपरस्टार के साथ काम करने का मौका मिला था. लेकिन उनको ऐन वक्त पर फिल्म से हटा दिया गया था. मगर इसके बाद एक बार फिर से मंगल पांडे फिल्म के जरिए अमीषा पटेल को आमिर खान के साथ काम करने का मौका मिला था. हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान इस किस्से के बारे में भी बताया था.

बॉलीवुड बबल से बातचीत के दौरान अमीषा पटेल ने फिल्मों में कास्टिंग से जुड़ा अपना किस्सा शेयर किया. उन्होंने इस बारे में बात करते हुए बताया- मैंने लगान फिल्म के लिए लुक टेस्ट दिया था और मेरा सलेक्शन भी हो चुका था. इसी के साथ फिल्म की शूटिंग के लिए मुझे डेट्स भी मिल गई थीं. ये वो समय था जब मैं न्यूजीलैंड में कहो ना प्यार है फिल्म की शूटिंग कर रही थी. इस दौरान मेरे मैनेजर ने मुझे इन्फॉर्म किया कि लगान के डायरेक्टर आशुतोष जी को ऐसा लगता है कि मैं आंखों से एजुकेटेड लगती हूं और मेरी स्किन भी काफी फेयर है. इसलिए विलेज गर्ल के रोल में मैं फिट नहीं बैठती हूं. उन्हें ऐसा लगा था कि इस रोल के लिए मेरी पर्सनालिटी काफी रिफेन है. इसलिए मैं लगान फिल्म का हिस्सा नहीं बन सकी लेकिन यही वो समय था जब मैं सनी देओल की गदर फिल्म में शामिल हो चुकी थी.

ऐश्वर्या का एग्जिट बना अमीषा की एंट्री

आगे अमीषा ने बताया कि मंगल पांडे फिल्म में ज्वाला का रोल पहले ऐश्वर्या राय को ही ऑफर हुआ था. लेकिन अचानक ही वे फिल्म से बाहर हो गईं. कई रिपोर्ट्स में ये सामने आया था कि फिल्म के लिए ऐश्वर्या ने एग्रीमेंट साइन करने के बाद ज्यादा पैसों की मांग की थी. फिल्म प्रोड्यूसर्स और एजेंट के बीच में डिसएग्रिमेंट हो गया था और इस वजह से मंगल पांडे फिल्म से उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था. इसके बाद ही अमीषा पटेल को ये रोल मिला था और उन्हें आमिर खान जैसे दिग्गज कलाकार के साथ काम करने का मौका मिला था.

फिल्म की बात करें तो केतन मेहता ने इस फिल्म का निर्देशन किया था और इसमें ब्रिटिश सैनिकों से पंगा लेने वाले भारत के वीर सैनिक मंगल पांडे का लीड रोल प्ले किया था. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था. फिल्म में रानी मुखर्जी, अमीषा पटेल और किरण खेर भी नजर आए थे.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply