Health

शरीर में बढ़ेगा खून, करीना कपूर की डायटीशियन ने बताए 7 आसान तरीके

एनीमिया यानी शरीर में हीमोग्लोबिन (रेड ब्लड सेल्स) की कमी होना. इसकी वजह होती है पोषण की कमी. खासतौर पर आयरन और विटामिन बी12 कम होने से हीमोग्लोबिन के प्रोडक्शन में बाधा आ सकती है. महिलाओं में ये समस्या ज्यादा देखी जाती है, क्योंकि वह हर मंथ पीरियड से गुजरती हैं. इसके अलावा प्रेगनेंसी, मेनोपॉज जैसे फेज भी होते हैं. खून की कमी में चिड़चिड़ापन होना, बाल झड़ने लगना, पीरियड्स में दिक्कत आना, त्वचा का बेजान हो जाना, थकान, हार्टबीट अचानक बढ़ना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं. पोषक तत्वों से भरपूर अलग-अलग तरह के फूड्स को डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए ताकि हीमोग्लोबिन के स्तर में सुधार किया जा सके.

शरीर में बढ़ेगा खून, करीना कपूर की डायटीशियन ने बताए 7 आसान तरीके
शरीर में बढ़ेगा खून, करीना कपूर की डायटीशियन ने बताए 7 आसान तरीके

करीना कपूर की डायटीशियन रुजुता दिवेकर अक्सर हेल्दी रहने के लिए खानपान से जुड़ी बेहतरीन जानकारियां देती रहती हैं. उन्हें कई बड़े सेलिब्रिटी जैसे नीना गुप्ता से लेकर सोनम कपूर तक फॉलो करते हैं. उन्होंने शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने के 7 आसान तरीके बताएं हैं, जिन्हें आप भी फॉलो कर सकते हैं. तो चलिए जान लेते हैं.

हर रोज 1 फ्रेश फ्रूट

रुजुता दिवेकर कहती हैं कि हीमोग्लोबिन लेवल सुधारने के लिए रोजाना एक फ्रेश फ्रूट खाएं. इस वक्त गर्मी है तो आप आम खा सकते हैं. इसके अलावा अमरूद और काजू का फल भी विटामिन सी का बेहतरीन सोर्स हैं. विटामिन सी आपके शरीर में जब अच्छी तरह से पहुंचता है तो ये आयरन को सही से ऑब्जर्व कर पाता है.

पल्सेस और लैग्यूम (Pulses/Legume)

डायटीशियन ने हीमोग्लोबिन बूस्ट करने का दूसरा तरीका बताया है कि आप दाल और लैग्यूम यानी फली वाली चीजों जैसे अरहर, कुलैथ, राजमा, मटर चना को डाइट का हिस्सा बनाएं. इससे आपको अमीनो एसिड्स, फाइबर और विटामिन बी मिलता है. इससे भी आयरन अब्सॉर्प्शन इंप्रूव होता है. इन चीजों का सेवन भाकरी, चपाती या फिर चावलों के साथ ही करें.

Getty Images

दही-छाछ और लस्सी

रुजुता दिवेकर कहती हैं कि गर्मी का सीजन है तो आपकी हीमोग्लोबिन बूस्ट के लिए तीसरी चीज जो करनी चाहिए वो है दही, छाछ और लस्सी जैसी चीजों का सेवन करना. आप ब्रेकफास्ट या लंच में इसे ले सकते हैं. इससे आपके मील में बी12 बढ़ता है. इससे भी आयरन अब्सॉर्प्शन बढ़ता है जो हीमोग्लोबिन प्रोडक्शन के लिए जरूरी है.

चना-गुड़ खाएं

भारत में चना गुड़ का कॉम्बिनेशन काफी पुराना है. इसे लोग अब काफी कम खाते हैं, लेकिन ये एक बेहतरीन तरीका है आयरन का अब्सॉर्प्शन बढ़ाने के लिए. तो आप एक सीमित मात्रा में चना-गुड़ का सेवन भी कर सकते हैं.

ऐप्रिकॉट है बेहतरीन सोर्स

शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ाने के लिए डायटीशियन रुजुता दिवेकर ने एक फल के बारे में और भी जिक्र किया है और वो है ऐप्रिकॉट यानी खुबानी. ये भी समर सीजन का फल है जिसे आप इस मौसम में फ्रेश खा सकते हैं तो वहीं ड्राई फ्रूट के रूप में भी इसे खाया जाता है. ये फल आयरन का बढ़िया सोर्स है. इसे आप रोजाना दिन में 1 बार खा सकते हैं.

हलीम सीड्स ( Aliv Seeds) के लड्डू

आप अपनी डाइट में हलीम सीड्स को शामिल कर सकते हैं. ये आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे. इसके लड्डू बनाकर खाएं. हलीम सीड्स आयरन का बढ़िया सोर्स है.

कुकिंग में लोहे के बर्तन

शरीर में आयरन इंप्रूव करने के लिए डायटीशियन रुजुता दिवेकर ने सांतवा तरीका बताया है कि आप खाना बनाने के लिए लोहे के बर्तन जैसे तवा, कलछी, कड़ाही का इस्तेमाल करें.

डायटीशियन की ये बातें भी रखें ध्यान

रुजुता दिवेकर कहती हैं कि जब आपके शरीर में आयरन का लेवल सही रहता है तो थायराइड फंक्शन सुधरता है. एनर्जी लेवल इंप्रूव होते हैं. मूड अच्छा रहता है. स्किन की हेल्थ सही रहती है. ओवेरियन फंक्शन भी सही रहता है और बालों की हेल्थ ही अच्छी होती है. वह कहती हैं कि तंबाकू, शराब और सिगरेट आपके आयरन लेवल को कम करती हैं. बहुत ज्यादा ब्लैक कॉफी भी आयरन अब्सॉर्प्शन में रुकावट डालती है और हर रोज जूस, फ्रूटी, स्मूदी जैसी चीजें खाते हैं, लेकिन खाना स्किप करते हैं तो भी आयरन का अब्सॉर्प्शन रुकता है. इसके अलावा लोग एक गलती ये करते हैं कि ढेर सारा सलाद खाकर मील को स्किप कर देते हैं. ये भी न करें.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply