सुपरपावर अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में White House Correspondents’ Dinner में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब वहां फायरिंग होने लगी. ये आयोजन हिल्टन होटल में हो रहा था, जहां राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उनकी पत्नी मेलानिया और उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. सुरक्षा कर्मियों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

बताया जा रहा है कि जिस हिल्टन होटल के बॉलरूम में पार्टी चल रही थी, वहां करीब 2600 मेहमानों के अलावा ट्रंप सरकार के तमाम मंत्री और बड़े अफसर मौजूद थे. इस कार्यक्रम में एंट्री के लिए सिर्फ एक इनविटेशन कार्ड जारी किया गया था. सुरक्षा का आलम ये था कि हमलावर कोल थॉमस एलन एक शॉटगन, एक हैंडगन और कई चाकू लेकर सिक्योरिटी चेकप्वाइंट तक पहुंच गया.
हालांकि, उसने चेकप्वाइंट के पास से 4-5 राउंड फायरिंग कर दी, जिसके बाद एनकाउंटर शुरू हो गया और आखिरकार हमलावर दबोच लिया गया लेकिन इस पूरे मुठभेड़ के दौरान सीक्रेट सर्विस का एक जवान घायल भी हो गया. बताया जा रहा है कि सिक्योरिटी चेकप्वाइंट से बॉलरूम में ट्रंप का स्टेज करीब 140 फीट दूर था. वो लॉबी में सिक्योरिटी चेकप्वाइंट के पास था.
हथियारों के साथ राष्ट्रपति के दरवाज़े तक कैसे पहुंच गया?
अब सवाल ये है कि अमेरिका की सबसे ताकतवर सुरक्षा एजेंसी की मौजूदगी में एक हमलावर तीन हथियारों के साथ राष्ट्रपति के दरवाज़े तक कैसे पहुंच गया? बात करें प्रोटोकॉल तो आयोजन से 48 घंटे पहले लोकेशन के हर कोने की जांच हुई. फिर हमलावर मेहमान बनकर पहले से होटल में कैसे पहुंच गया. इसका सीधा मतलब है कि एडवांस सर्वे में चूक हुई.
हर एंट्री पर स्क्रीनिंग थी. वेपन ले जाना असंभव था फिर भी हमलावर हैंडगन, शॉटगन और चाकू के साथ घुसा. इस दौरान मैग्नेटोमीटर नाकाम रहा. 500 मीटर दायरे में स्नाइपर, कुत्ते, ड्रोन सर्विलांस सब कुछ था फिर भी हमलावर सुरक्षा घेरा तोड़ बॉलरूम मेनगेट पर पहुंच गया. इसका मतलब है कि सुरक्षा पैमाने में सेंध हुई क्योंकि हर कर्मचारी की पृष्ठभूमि की जांच होती है फिर कैसे बिना बैज एंट्री वो तीसरी मंजिल तक पहुंच गया?
इन सवालों के जवाब अमेरिका भी तलाश रहा होगा. इस बीच FBI की टीम शूटर एलन थॉमस कोल के घर पहुंची है. वो लॉस एंजिल्स के 2 स्टोरी मकान में रहता था. उसे घर के सामने 2 कार और एक स्कूटर खड़ा मिला. वो पार्ट टाइम टीचर और गेम डेवलपर था. हमलावर के पास से कई हथियार मिले हैं.
हमलावर की पूरी कुंडली
- 2017 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग
- कंप्यूटर साइंस में मास्टर्स की डिग्री
- प्रतिष्ठित कालटेक यूनिवर्सिटी से पढ़ा
- C-2 एजुकेशन में पार्ट टाइम टीचिंग
- दिसंबर 2024 में बेस्ट टीचर अवॉर्ड
- वीडियो गेम डेवलप भी करता था
- फर्स्ट लॉ नाम से एक और गेम बना रहा
- व्हीलचेयर के लिए इमरजेंसी ब्रेक बनाया
- 2017 में लोकल अखबारों में नाम भी छपा
- कमला हैरिस के कैंपेन में 25 डॉलर डोनेशन





