ऑनलाइन फ्री ट्रायल और सब्सक्रिप्शन के दौर में छोटी सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है. ऐसा ही कुछ हुआ एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह के बेटे आयुष्मान सेठी के साथ, जो हाल ही में ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए. एक नॉर्मल फ्री ट्रायल समझकर उन्होंने जिस सर्विस को एक्टिव किया था, उसी के जरिए उनके क्रेडिट कार्ड से एक झटके में हजारों रुपये कट गए. इस घटना ने न सिर्फ परिवार को चौंका दिया, बल्कि सोशल मीडिया पर भी इस किस्से को लेकर चर्चा तेज हो गई.

के फैमिली व्लॉग को सभी लोग काफी पसंद करते हैं. हाल ही में उनके बड़े बेटे आर्यमन सेठी ने अपना व्लॉग अपलोड किया है. इस व्लॉग में पहले तो नॉर्मल फैमिली टाइम की चीजें दिखी, लेकिन बाद में आयुष्मान काफी घबराए हुए नजर आए. जब अर्चना ने उनसे इसके बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि उनके क्रेडिट कार्ड से अचानक 87 हजार रुपये डेबिट हो गए. पहले तो उन्होंने कस्टमर केयर से बात करने की कोशिश की, फिर आयुष्मान ने बताया कि उन्होंने सात दिन के फ्री ट्रायल के नाम पर एक सर्विस को एक्सेप्ट किया था.
किसी परमिशन कटे पैसे
आयुष्मान सेठी के साथ हुई इस ठगी का खुलासा उनके बड़े भाई आर्यमन सेठी ने अपने व्लॉग में किया. आयुष्मान ने बताया कि सर्विस एक्टिव होने के कुछ ही समय बाद पूरे साल की फीस एक साथ काट लिया गया. इस अचानक हुए ट्रांजैक्शन से आयुष्मान परेशान हो गए और परिवार भी हैरान रह गया. वीडियो में आयुष्मान ने बताया कि पहले 0 डॉलर का ट्रायल ट्रांजैक्शन दिखाया गया, जिसे उन्होंने मंजूर कर दिया. इसके बाद बिना किसी परमिशन के उनके कार्ड से बड़ी रकम काट ली गई.
–
फ्रॉड का रेगुलर कस्टमर
ये देखकर उनके अर्चना ने तुरंत बैंक और कार्ड कंपनी से कॉन्टैक्ट करने की सलाह दी. शुरुआत में माहौल काफी टेंशन भरा था, लेकिन बाद में फैमिली की मजाक-मस्तियों ने इसे नॉर्मल कर दिया. दिलचस्प बात ये है कि ये पहली बार नहीं था जब आयुष्मान ऐसी ठगी का शिकार हुए. उनके भाई ने याद दिलाया कि पहले भी उनके अकाउंट से करीब 80 हजार रुपये कट गए थे. इसी वजह से परिवार ने मजाक में कहा कि वो ऐसे फ्रॉड का रेगुलर कस्टमर बन गए हैं.





