Entertainment

Jaafar Jackson: कौन हैं जाफर, जिसने निभाया माइकल जैक्सन का हूबहू किरदार, पॉप स्टार से करीबी है रिश्ता

Jaafar Jackson: दुनिया के सबसे बड़े पॉप आइकॉन में गिने जाने वाले माइकल जैक्सन की जिंदगी पर बनी बायोपिक को लेकर इन दिनों जबरदस्त चर्चा है. फिल्म में किंग ऑफ पॉप का किरदार निभाने वाले एक्टर को लेकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है, क्योंकि स्क्रीन पर माइकल जैक्सन के रूप में नजर आने वाला चेहरा उनसे हैरान करने वाली हद तक मिलता-जुलता है. कमाल की बात ये है कि इस एक्टर का असल में माइकल से काफी करीबी रिश्ता है.

Jaafar Jackson: कौन हैं जाफर, जिसने निभाया माइकल जैक्सन का हूबहू किरदार, पॉप स्टार से करीबी है रिश्ता
Jaafar Jackson: कौन हैं जाफर, जिसने निभाया माइकल जैक्सन का हूबहू किरदार, पॉप स्टार से करीबी है रिश्ता

24 अप्रैल को दुनियाभर में ‘माइकल’ फिल्म रिलीज हुई, जिसमें माइकल जैक्सन के स्ट्रगल और पॉप किंग बनने का सफर दिखाया गया है. इसके बीच फिल्म की तो तारीफ हो रही है, लेकिन लोगों के मन में ये सवाल भी है कि आखिर माइकल जैक्सन का रोल निभाया किसने हैं, तो बता दें कि ये एक्टर हैं जाफर जैक्सन (Jaafar Jackson), जो न सिर्फ लुक बल्कि स्टाइल और डांस मूव्स में भी माइकल जैक्सन की याद दिलाते हैं. खास बात ये है कि जाफर का पॉप स्टार से बेहद करीबी रिश्ता भी है.

कौन हैं जाफर जैक्सन?

जाफर जैक्सन, के भतीजे हैं. वो माइकल के बड़े भाई जर्मेन जैक्सन के बेटे हैं. यही वजह है कि बचपन से ही उनका जुड़ाव संगीत और परफॉर्मेंस की दुनिया से रहा है. जाफर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत इसी फिल्म से की है, जो कि काफी अच्छी शुरुआत है. परिवार में ही माइकल जैक्सन जैसे बड़े कलाकार को करीब से देखने का मौका मिलने की वजह से जाफर ने उनके स्टाइल, बॉडी लैंग्वेज और डांस को बहुत करीब से समझा. यही वजह है कि जब बायोपिक के लिए कलाकार की तलाश शुरू हुई, तो जाफर का नाम सबसे आगे आया.

View this post on Instagram

A post shared by Michael (@michaelmovie)

रोल के लिए खास तैयारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जाफर ने इस रोल के लिए खास तैयारी की है. उन्होंने माइकल जैक्सन के लाइव परफॉर्मेंस, इंटरव्यू और स्टेज मूव्स को बारीकी से स्टडी किया. फिल्म से सामने आए कुछ लुक और फुटेज में जाफर का अंदाज बिल्कुल माइकल जैक्सन जैसा नजर आया, जिसे देखकर फैंस भी हैरान रह गए. उनके हेयरस्टाइल, कॉस्ट्यूम और डांसिंग स्टाइल तक में वही पुराना जादू देखने को मिल रहा है.

पहले से जाना माना नाम

जाफर जैक्सन पहले भी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक्टिव रहे हैं. उन्होंने बतौर सिंगर और परफॉर्मर काम किया है और सोशल मीडिया पर उनके कई डांस वीडियो वायरल हो चुके हैं. इन वीडियोज में वो माइकल जैक्सन के आइकॉनिक मूव्स करते नजर आते हैं. यही वजह है कि फैंस उन्हें बायोपिक के लिए परफेक्ट चॉइस मान रहे हैं. माइकल जैक्सन की बायोपिक को लेकर उम्मीदें काफी ज्यादा हैं, क्योंकि ये फिल्म उनके करियर, निजी जिंदगी और संगीत की विरासत को बड़े पर्दे पर पेश करेगी.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply