Karan Johar on Kabhi Alvida na Kehna: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर के पॉपुलर शो ‘कॉफी विद करण’ के 8 सीजन आ चुके हैं और अब इसका 9वां सीजन भी आने के लिए तैयार है. एक हालिया इंटरव्यू में करण जौहर ने इसका खुलासा किया कि जल्द ही ‘कॉफी विद करण’ का सीजन 9 आने वाला है. इसी के साथ करण जौहर ने एक बड़ा ऐलान भी किया है. करण जौहर अपनी एक 20 साल पुरानी हिट फिल्म के साथ एक्सपेरिमेंट करने की तैयारी में हैं. करण जौहर ने खुद बताया कि वो अपनी एक फिल्म को सीरीज में बनाने जा रहे हैं. आइए जानते हैं कि वो फिल्म कौन सी है.

ने अनाउंसमेंट की कि उनकी फिल्म ‘कभी अलविदा ना कहना’ को अब वेब सीरीज में बदला जा रहा है. फिल्ममेकर का प्लान है कि वो इस फिल्म को लंबी वेब सीरीज में बनाएं और इसकी उन्होंने तैयारी भी शुरू कर दी है. हालांकि, ये सीरीज कब तक आएगी और किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी, इसे लेकर करण जौहर ने कुछ नहीं बताया है.
करण जौहर का बड़ा ऐलान
करण जौहर की फिल्म ‘कभी अलविदा ना कहना’ साल 2006 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को करण जौहर की सबसे साहसिक और हिम्मत वाली फिल्मों में से एक मानी जाती है. इस फिल्म ने उस दौर में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को दिखाया था जो उन दिनों के ऑडियंस के लिए हजम करना ही नामुमकिन था. इस फिल्म में शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, रानी मुखर्जी, प्रीति जिंटा और अभिषेक बच्चन जैसे बड़े सितारे नजर आए थे. फिल्म रिलीज होने के समय (2006 में) इसे क्रिक्टिक्स और ऑडियंस दोनों तरफ से मिले-जुले रिएक्शंस मिले. कुछ लोगों ने इसे पसंद किया, तो कई लोगों ने इसकी कहानी को लेकर काफी नाराजगी भी जताई. लेकिन वक्त के साथ-साथ इस फिल्म को करण जौहर की सबसे दिलचस्प फिल्मों में से एक माना जाने लगा है.
–
कभी अलविदा ना कहना
बता दें कि फिल्म ‘कभी अलविदा ना कहना’ का करण जौहर ने न सिर्फ डायरेक्शन किया था, बल्कि इसकी कहानी और स्क्रिप्ट भी लिखी थी. इस स्क्रिप्ट में उनका साथ शिबानी बथिजा ने दिया था. फिल्म के डायलॉग निरंजन अयंगर ने लिखे थे. वहीं, संगीत मशहूर तिकड़ी शंकर-एहसान-लॉय ने तैयार किया था. ये फिल्म सिनेमाघरों में 11 अगस्त 2006 को रिलीज हुई थी. महज 40 से 50 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 111 करोड़ का कलेक्शन किया था.





