Salman Khan And Vivek Oberoi Film Clash: सलमान खान की इस साल आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि’ की रिलीज डेट अभी अटकी पड़ी है. पर इसी बीच सलमान ने ये ऐलान कर दिया है कि उनकी अगली एक्शन ड्रामा फिल्म कब रिलीज होगी, जिसे वो फिल्म प्रोड्यूसर दिल राजू और डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली के साथ मिलकर बना रहे हैं. अभी फिल्म के नाम का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन सलमान ने बताया है कि उनकी ये फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी. एक तरफ जहां उनके फैंस इस फिल्म के लिए एक्साइटेड हो गए हैं, तो वहीं दूसरी तरफ विवेक ओबेरॉय की एक फिल्म से सलमान की इस पिक्चर के क्लैश का भी मामला बन रहा है.

विवेक ओबेरॉय की वो फिल्म है संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बन रही ‘स्पिरिट’, जिसमें प्रभास और तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं. विवेक इसमें मेन विलेन के कैरेक्टर में नजर आने वाले हैं. मेकर्स ने इसी साल फरवरी में इस फिल्म से विवेक का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया था, जिसमें वो धांसू अवतार में दिख रहे थे. पोस्टर से अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म में उनका रोल काफी अहम होगा.
View this post on Instagram
‘स्पिरिट’ की रिलीज डेट
‘स्पिरिट’ के मेकर्स ने पहले ही फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है. ये पिक्चर 5 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. वहीं अब ने बताया है कि उनकी फिल्म अगले साल ईद पर आएगी. साल 2027 में भारत में ईद 9 या 10 मार्च को होगी. ऐसे में अगर सलमान अपनी फिल्म ईद पर लाने वाले हैं, तो ‘स्पिरिट’ और उनकी फिल्म की रिलीज के बीच में सिर्फ 4-5 दिनों का अंतर है.
View this post on Instagram
–
सलमान खान Vs प्रभास और विवेक ओबेरॉय
‘स्पिरिट’ भी एक बड़ी फिल्म और सलमान की पिक्चर को भी बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है. यानी ऐसे में अगले साल दो बड़ी फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर टक्कर होगी. एक तरफ होंगे सलमान खान और दूसरी तरफ प्रभास और विवेक ओबेरॉय.जहां एक तरफ ‘स्पिरिट’में तृप्ति डिमरी फीमेल लीड हैं, तो वहीं सलमान के साथ उनकी फिल्म में साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस नयनतारा नजर आने वाली हैं, जो इससे पहले साल 2023 में शाहरुख खान की जवान में भी दिखी थीं. अब अगले रिलीज के बाद देखना होगा कि इस क्लैश में जीत किस फिल्म की होती है.





