Saturday, April 25, 2026
Entertainment

TMKOC: क्या 18 साल बाद ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो छोड़ रहे हैं ‘बापूजी’? जानिए सच

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Update: टीवी के सबसे चर्चित शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में एक ऐसा मोड़ आ गया है, जिसने गोकुलधाम ही नहीं बल्कि दर्शकों के भी होश उड़ा दिए हैं. शो के लेटेस्ट प्रोमो में चंपक चाचा यानी जेठालाल के बापूजी (अमित भट्ट) के लापता होने की खबर ने पूरे घर में मातम जैसा माहौल पैदा कर दिया है. क्या वाकई 18 साल बाद बापूजी का सफर इस शो में खत्म होने वाला है?

TMKOC: क्या 18 साल बाद ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो छोड़ रहे हैं ‘बापूजी’? जानिए सच
TMKOC: क्या 18 साल बाद ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो छोड़ रहे हैं ‘बापूजी’? जानिए सच

की कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट तब आया जब जेठालाल काफी परेशान होकर पूरी सोसायटी में बापूजी को ढूंढते नजर आए. मुसीबत ये है कि बापूजी अपना मोबाइल फोन घर पर ही भूल गए, जिससे उनसे संपर्क करना नामुमकिन हो गया. भिड़े, अय्यर और डॉ. हाथी के घर चक्कर काटने के बाद भी जब बापूजी का सुराग नहीं मिला, तो जेठालाल की जान हलक में अटक गई.

View this post on Instagram

A post shared by Sony SAB (@sonysab)

‘बापूजी चले गए…’ जेठालाल की चीख ने सबको चौंकाया

प्रोमो का सबसे इमोशनल हिस्सा तब आता है जब एक अनजान शख्स को फोन लगाते हैं. जेठालाल पूछते हैं, “क्या बापूजी आपके साथ हैं?” जवाब में सामने वाला शख्स रोते हुए कहता है, “बापूजी तो चले गए… वो हम सबको छोड़कर चले गए.” ये सुनते ही जेठालाल जमीन पर गिर पड़ते हैं और जोर-जोर से चीखने-चिल्लाने लगते हैं. इस सीन ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है और लोग पूछ रहे हैं कि क्या बापूजी का किरदार खत्म हो गया है?

सोशल मीडिया पर उठी शो बंद करने की मांग

मेकर्स ने जैसे ही मौत का ये सस्पेंस दिखाया, सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा फूट पड़ा. कई दर्शकों ने असित मोदी और मेकर्स को ट्रोल करते हुए कहा कि वे बार-बार पुराने ट्रैक को ही रिपीट कर रहे हैं. कुछ यूजर्स ने तो यहां तक कह दिया कि अब इस शो को सम्मान के साथ बंद कर देना चाहिए.

क्या अमित भट्ट छोड़ रहे हैं शो? जानें सच

बापूजी के निधन की बात सामने आते ही यह अफवाह भी उड़ने लगी कि शो को अलविदा कह रहे हैं. हालांकि, फैंस को परेशान होने की जरूरत नहीं है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अमित भट्ट शो नहीं छोड़ रहे हैं. ये सिर्फ दर्शकों को कनेक्ट करने के लिए एक हाई पॉइंट ट्रैक है. बापूजी शो का अटूट हिस्सा हैं और वो कहीं नहीं जा रहे हैं. वो जिस तरह पिछले 18 सालों से लोगों को एंटरटेन कर रहे हैं, उसी तरह आगे भी मनोरंजन करते रहेंगे. लेकिन इस प्रोमो के पीछे का सच क्या है? ये तो आने वाला वक्त ही पता चलेगा.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply