Saturday, April 25, 2026
Health

ब्रोकली से हल्दी तक…इन चीजों को गलत तरीके से पकाने पर खत्म हो जाते हैं पोषक तत्व

आज के समय में हेल्दी लाइफस्टाइ अपनाना हर किसी की प्रायोरिटी बन गई है. ऐसे में अब लोग अपनी डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल भी कर रहे हैं. जिससे उन्हें भरपूर न्यूट्रिशन मिल सकें. लेकिन अक्सर लोग हेल्दी चीजों को पकाने में कुछ गलतियां कर बैठते हैं, जिसकी वजह से उनका पोषण पूरी तरह से खत्म हो जाता है. दरअसल, गलत पकाने के तरीके जैसे बहुत ज्यादा उबालना, तेज आंच पर लंबे समय तक पकाना या बार-बार गर्म करना..ये पोषक तत्वों की गुणवत्ता को धीरे-धीरे कम कर देती हैं.

ब्रोकली से हल्दी तक…इन चीजों को गलत तरीके से पकाने पर खत्म हो जाते हैं पोषक तत्व
ब्रोकली से हल्दी तक…इन चीजों को गलत तरीके से पकाने पर खत्म हो जाते हैं पोषक तत्व

नतीजा यह होता है कि जो भोजन हमें एनर्जी और सेहत देने के लिए होता है, वो फायदेमंद नहीं रहता है. इसलिए यह समझना बेहद जरूरी है हमे अपने खाने को पोषण से भरपूर रखना है. इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी चीजों को पकाने का सही तरीका बताने जा रहे हैं, जिन्हें आमतौर पर लोग गलत तरीके से पकाते हैं.

ब्रोकली को पकाने का सही तरीका

जब आप ब्रोकली काटते हैं तो वो sulforaphone नामक कंपाउड रिलीज करती है. जो इंफ्लामेशन को कम करने में मदद करता है और ब्रेन को भी प्रोटेक्ट करता है. अगर आप ब्रोकली को काटते ही पका लेते हैं तो हीट इस कंपाउंड को निकलने नहीं देती है. इसलिए हमेशा ब्रोकली को काटने के बाद 30 मिनट तक रखें और उसके बाद ही पकाएं.

ऐसे बढ़ां हल्दी के पोषक तत्व

हल्की में करक्यमुन पाया जाता है.लेकिन आपका शरीर इसे बहुत कम मात्रा में अवशोषित करता है.वहीं काली मिर्च में पाइपेरिन होता है जो करक्यूमिन के अवशोषण को 20 गुना तक बढ़ा देता है. ऐसे में हमेशा हल्दी के साथ थोड़ी सी काली मिर्च जरूर मिलाएं.

टमाटर के साथ घी

टमाटर को पकाना जरूरी होता है. क्योंकि पकाने से लाइकोपीन की मात्रा बढ़ जाती है, जो हार्ट और ब्रेन हेल्थ स्वास्थ्य के लिए एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, लेकिन लाइकोपीन फैट में घुलनशील होता है. वसा के बिना आपका शरीर इसे ठीक से अवशोषित नहीं कर सकता. इसलिए जब भी टमाटर पकाएं तो उसमें हेल्दी फैट यानी घी जरूर मिलाएं.

लहसुन पकाने का सही तरीका

लहसुन को हमेशा काटकर 10 मिनट के लिए छोड़ देना चाहिए. इसके बाद इसे किसी भी चीज में डालें. दरअसल, लहसुन के टुकड़े करने या कुलचने के बाद उसमें से allicin नामक कंपाउंड एक्टिव होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने और हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है. अगर आप इसे काटने के तुरंत बाद पका लेते हैं तो allicin को खत्म कर देता है, जिससे ये फायदेमंद नहीं रहता है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply