Priyadarshan Flop Movie: प्रियदर्शन ने मलयालम सिनेमा के साथ-साथ बॉलीवुड को भी ‘हेरा फेरी’, ‘भागम भाग’ और ‘खट्टा मीठा’ जैसी कॉमेडी फिल्में दी हैं. इन दिनों वो अपनी नई फिल्म को लेकर चर्चा में चल रहा है, जिसका नाम है ‘भूत बंगला’. खास बात ये है कि इस फिल्म में भी कॉमेडी है, साथ ही हॉरर का भी तड़का है. उनकी इस फिल्म में अक्षय कुमार, वामिका गब्बी और तब्बू जैसे सितारे लीड रोल में हैं. ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है और अच्छा कलेक्शन भी कर रही है. लेकिन क्या आप प्रियदर्शन की एक ऐसी फिल्म के बारे में जानते हैं, जिसमें शाहरुख खान भी दिखे थे, लेकिन वो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी.

प्रियदर्शन की जिस फिल्म की बात हो रही है वो लोगों को पसंद तो काफी आई थी, टीवी पर भी फिल्म खूब चली थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अपना कमाल नहीं दिखा पाई थी. उस फिल्म का नाम है ‘बिल्लू’, जो साल 2009 में आई थी. इसमें इरफान खान लीड रोल में थे. उन्होंने बिल्लू बार्बर का कैरेक्टर किया था और लारा दत्ता उनकी पत्नी के रोल में दिखी थीं. शाहरुख खान ने फिल्म में कैमियो रोल किया था.
शाहरुख खान का रोल
ने बिल्लू के दोस्त साहिर खान का रोल किया था, जो सुपरस्टार बन चुका होता है. सालों बाद बिल्लू के गांव में दोनों की मुलाकात होती है. इस फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था और SRK की पत्नी गौरी खान ने इसे रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया था. रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का बजट 27 करोड़ रुपये था, लेकिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 22.92 करोड़ रुपये का ही नेट कलेक्शन कर पाई थी. ऐसे में इस फिल्म को फ्लॉप का टैग मिला था.
–
कॉमेडी और इमोशंस से भरी फिल्म
‘बिल्लू’ में कॉमेडी के साथ-साथ इमोशंस भी देखने को मिले थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भले ही फ्लॉप थी, लेकिन कहानी लोगों को पसंद आई थी. बहरहाल, प्रियदर्शन की नई फिल्म ‘भूत बंगला’ की बात करें तो ये 17 अप्रैल को रिलीज हुई है और सिर्फ 7 दिनों में इसने वर्ल्डवाइड 135.86 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.





