Entertainment

‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ के सेट पर Akshay Kumar का बड़ा ऐलान, गृहणियों की अनदेखी मेहनत को दिखाएंगे बड़े पर्दे पर

Akshay Kumar On Wheel Of Fortune: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने एक बार फिर अपनी संवेदनशील सोच से सभी का दिल जीत लिया है। उन्होंने गृहणियों को ‘घर का सुपरस्टार’ बताते हुए उनके योगदान को सम्मान दिया। यह बात उन्होंने अपने क्विज रियलिटी शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून के सेट पर कही, जहां वह इन दिनों बतौर होस्ट नजर आ रहे हैं।

‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ के सेट पर Akshay Kumar का बड़ा ऐलान, गृहणियों की अनदेखी मेहनत को दिखाएंगे बड़े पर्दे पर
‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ के सेट पर Akshay Kumar का बड़ा ऐलान, गृहणियों की अनदेखी मेहनत को दिखाएंगे बड़े पर्दे पर

शो के दौरान अक्षय कुमार ने खुलासा किया कि वह लंबे समय से गृहणियों की जिंदगी पर आधारित एक फिल्म बनाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि इस फिल्म की पूरी स्क्रिप्ट तैयार है और वह ऐसे निर्माता का इंतजार कर रहे हैं, जो इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे सके। अक्षय कुमार के मुताबिक, यह फिल्म उन महिलाओं की कहानी होगी, जिनके इर्द-गिर्द पूरा परिवार और समाज घूमता है, लेकिन अक्सर उनके काम को उतनी पहचान नहीं मिलती।

सेट पर शेयर किया आइडिया

शो के सेट पर मौजूद ‘तुम हो ना’ रियलिटी शो की प्रतियोगियों अंकिता, पूजा और दिव्या से बातचीत करते हुए अक्षय कुमार ने अपने इस आइडिया को साझा किया। उन्होंने बताया कि इन महिलाओं की जिंदगी और संघर्ष भी उसी विषय को दर्शाते हैं, जिसे वह अपनी फिल्म में दिखाना चाहते हैं। अक्षय कुमार का मानना है कि गृहणियां घर की रीढ़ होती हैं।

अनदेखी मेहनत को मिलेगा मंच

गृहणियां बिना किसी पहचान या सराहना के दिन-रात परिवार के लिए काम करती हैं। उनकी इस मेहनत और जज्बे को बड़े पर्दे पर दिखाना जरूरी है, ताकि समाज उन्हें वह सम्मान दे सके जिसकी वे हकदार हैं। हालांकि, इस फिल्म को लेकर अभी तक निर्देशक या प्रोडक्शन से जुड़ी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

टीवी पर भी सक्रिय हैं अक्षय कुमार

फिल्मों के अलावा इन दिनों टीवी पर भी सक्रिय हैं। के पहले सीजन की सफलता के बाद वह इसके दूसरे सीजन को होस्ट कर रहे हैं, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अक्षय कुमार की यह पहल न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि समाज में गृहणियों के महत्व को उजागर करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम भी मानी जा रही है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply