Time Traveller From 2118! कल्पना कीजिए कि आप आज की रात सोएं और सीधे 100 साल आगे की दुनिया में जागें, तो क्या होगा? सुनने में यह किसी हॉलीवुड मूवी की स्क्रिप्ट जैसा लग सकता है, लेकिन अलेक्जेंडर स्मिथ (Alexander Smith) नाम के एक बुजुर्ग ने कुछ ऐसा ही दावा कर इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है. स्मिथ का कहना है कि वह न सिर्फ फ्यूचर की सैर कर चुके हैं, बल्कि सबूत के तौर पर उनके पास 2118 की एक तस्वीर भी है.

डेलीस्टार यूके में छपी रिपोर्ट के अनुसार, स्मिथ का दावा है कि 1981 में वे अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA के एक सीक्रेट मिशन का हिस्सा थे. उनका कहना है कि वे उन चुनिंदा लोगों में से एक थे, जिन्हें सफलतापूर्वक भविष्य में भेजा गया था. उनके अनुसार, आज भी CIA उनके पीछे हाथ धोकर पड़ी है, क्योंकि वे भविष्य के सीक्रेट्स का खुलासा कर रहे हैं. फिलहाल, वे अपनी पहचान छिपाकर रह रहे हैं.
धुंधली तस्वीर और ‘अजीब’ इमारतें
टाइम ट्रैवलर होने का दावा करने वाले इस शख्स ने सबूत के तौर पर जो तस्वीर पेश की है, वो अब इंटरनेट पर वायरल है. फोटो में ऊंची, टेढ़ी-मेढ़ी और हरे रंग की अजीब इमारत दिखाई दे रही है. तस्वीर काफी धुंधली है. इस पर स्मिथ का कहना है कि टाइम ट्रैवल की प्रक्रिया के दौरान डेटा करप्शन की वजह ऐसा हुआ है. उनका आरोप है कि ओरिजनल फोटो सरकार ने जब्त कर ली थी, लेकिन वे किसी तरह इसकी एक कॉपी बचाने में कामयाब रहे.
डरा देने वाली भविष्यवाणियां कीं
तस्वीर के अलावा स्मिथ ने फ्यूचर को लेकर कई डरा देने वाली भविष्यवाणियां भी की हैं. उनकी मानें, तो 2050 तक एलियंस धरती पर दस्तक देंगे. इंसान प्रचलित भाषाएं छोड़कर एक नई भाषा में बात करेंगे, और ग्लोबल वॉर्मिंग के कारण भविष्य की दुनिया रहने लायक नहीं बचेगी.
सच्चाई या महज कल्पना?
वैज्ञानिक नजरिए से देखें तो टाइम ट्रैवल अभी तक सिर्फ थ्योरी और गणितीय समीकरणों तक सीमित है. आलोचकों का मानना है कि यह एक पब्लिसिटी स्टंट हो सकता है.
वो फोटो, जिसे देख दंग रह गई दुनिया!
Image Credit: APEXTV/YouTube





