Health

रोटी-चावल छोड़ना, डिनर न करना… वजन घटाने के लिए ऐसा करना कितना सही? एक्सपर्ट से जानें

आजकल वजन घटाने के लिए कीटो डाइट, इंटरमिटेंट फास्टिंग और दूसरे कई तरीके आजमाए जा रहे हैं. कुछ ऐसे तरीके भी हैं जिन्हें लोग अपनी लाइफ में बिना किसी एक्सपर्ट के सलाह के भी आजमा रहे हैं. इनमें से एक रात के खाने के नजरअंदाज करना और रोटी-चावल को पूरी तरह छोड़ देना भी शामिल है. रील्स, शॉर्ट या लॉन्ग वीडियो में ऐसे आइडिया को खूब प्रमोट किया जा रहा है. डॉक्टर और एक्सपर्ट कहते हैं कि इन तरीकों को अपने रूटीन में अप्लाई करने से पहले सही जानकारी को जमा कर लेना जरूरी है. रोटी और चावल दोनों ऐसी चीजें हैं जो भारतीयों की थाली का अहम हिस्सा रहे हैं.

रोटी-चावल छोड़ना, डिनर न करना… वजन घटाने के लिए ऐसा करना कितना सही? एक्सपर्ट से जानें
रोटी-चावल छोड़ना, डिनर न करना… वजन घटाने के लिए ऐसा करना कितना सही? एक्सपर्ट से जानें

ऐसे में इन्हें पूरी तरह से छोड़ देना शरीर को फायदे के बजाय नुकसान भी पहुंचा सकता है. इस आर्टिकल में हम आपको एक्सपर्ट के जरिए बताने जा रहे हैं कि रोटी-चावल को छोड़ना और लगातार डिनर न करने की आदत आपके लिए किस कदर नुकसानदायक साबित हो सकती है.

गेहूं और चावल के तत्व

100 ग्राम गेहूं में कार्बोहाइड्रेट (7075 ग्राम), प्रोटीन (1214 ग्राम), फाइबर (1012 ग्राम) और वसा (1.52 ग्राम) होता है. इसके अलावा इसमें विटामिन बी1, विटामिन बी3, विटामिन बी9 (फोलेट), विटामिन बी6, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और जिंक होता है.

चावल एनर्जी का बड़ा सोर्स है क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट्स करीब 80 फीसदी होते हैं. इसके अलावा इसमें प्रोटीन, विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं.

तेजी से वजन घटाने की गलतियों पर एक्सपर्ट की राय

डॉक्टर प्रिया पालीवाल (चीफ डायटीशियन श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टिट्यूट दिल्ली) कहती हैं कि रोटी-चावल पूरी तरह छोड़ देना या रात का खाना स्किप करने से तेजी से वजन घटेगा इसका कोई साइंटिफिक प्रूफ नहीं है. न ही ये कोई टिकाऊ रिजल्ट देने वाली आदतें हैं. एक्सपर्ट कहती है कि आपकी इस गलती से मेटाबॉलिज्म स्लो हो सकता है. अगर किसी का मेटाबॉलिक रेट सही नहीं है तो वजन घटने के बजाय बढ़ने लगता है. इसलिए हमें मेटाबॉलिज्म बूस्टिंग पर खास फोकस करना चाहिए.

एक्सपर्ट कहती हैं कि सही तरीका है संतुलित आहार लेना, जिसमें नियंत्रित मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और फाइबर शामिल हों. आप किस तरह चीजों को खा रहे हैं इसका ध्यान देना भी जरूरी है. इसके लिए पॉर्शन कंट्रोल पर फोकस करना चाहिए. एक्सपर्ट कहती हैं कि डाइटिंग के रूल्स को फॉलो करने के साथ अगर आप फिजिकली एक्टिव रहते हैं तो बेस्ट रिजल्ट मिलते हैं. वजन कम करना भूखे रहने से नहीं, बल्कि समझदारी से खाने से संभव है.

रोटी-चावल पूरी तरह छोड़ना

जयपुर की क्लीनिकल डायटिशियन सुरभि पारीक बताती हैं कि वेट लॉस के लिए रोटी और चावल को पूरी तरह से छोड़ना सही फैसला नहीं है. लोग सिर्फ वेजिटेबल्स या फ्रूट्स को डाइट में खाने की आदत डाल रहे हैं. रोटी न खाने से शरीर में ऊर्जा की कमी होने लगती है और वजन तेजी से गिर सकता है. रोटी और चावल बॉडी को सिंपल कार्बोहाइड्रेट देते हैं. तो ऐसे में आप इसे बंद नहीं कर सकते हैं. इसके लिए आप मिलेट्स की रोटी का सेवन कर सकते हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply