Viral

Viral Video: सांप की मुंडी काटकर खीरे की तरह चबा गया केकड़ा! वीडियो देख दंग रह गए लोग

Crab vs Snake Viral Video: सोशल मीडिया की ‘दुनिया’ में अक्सर जानवरों की लड़ाई के ऐसे वीडियो (Animal Fight Video) सामने आते हैं, जो रोंगटे खड़े कर देते हैं. लेकिन हाल ही में हो रहे एक वीडियो ने फूड चेन के सारे समीकरण ही बदल दिए हैं. इस हैरान कर देने वाले फुटेज में एक केकड़ा किसी खूंखार शिकारी की तरह एक सांप की मुंडी चबाता नजर आ रहा है.

Viral Video: सांप की मुंडी काटकर खीरे की तरह चबा गया केकड़ा! वीडियो देख दंग रह गए लोग
Viral Video: सांप की मुंडी काटकर खीरे की तरह चबा गया केकड़ा! वीडियो देख दंग रह गए लोग

वायरल हो रहे इस वीडियो की शुरुआत में एक केकड़ा पेड़ के तने पर चढ़ता हुआ दिखाई देता है. लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि उसके मजबूत पंजों में एक सांप का कटा हुआ सिर फंसा है. जैसे ही कैमरा नीचे की तरफ मुड़ता है, जमीन पर सांप का बाकी हिस्सा बेजान पड़ा मिलता है.

सबसे डरावना मंजर तब होता है जब कटा हुआ सिर होने के बावजूद सांप की आंखें खुली दिखती हैं और उसका मुंह हिलता नजर आता है, मानो वह मौत से चंद सेकंड पहले अपनी बेबसी जाहिर कर रहा हो. वहीं, केकड़ा बड़े ही मजे से सांप के सिर को खीरे की तरह कुतर-कुतर कर खाता दिख रहा है.

सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप

इंस्टाग्राम पेज @natureismetal पर शेयर किए गए इस वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स के होश उड़ा दिए हैं. कैप्शन में इसे भारतीय स्थलीय केकड़ों का ‘जॉन विक’ बताया गया है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आमतौर पर ये केकड़े पत्ते, फल और सड़े-गले पदार्थ खाते हैं. लेकिन मीट एक हाई-वैल्यू फूड है, जिसे पाने के लिए ये अवसरवादी जीव किसी भी हद तक जा सकते हैं. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि केकड़े ने खुद सांप को मारा या वह मरा हुआ मिला था, लेकिन जिस सफाई से सिर अलग किया गया है वह अद्भुत है.

इस वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. एक ने लिखा, क्रेजी फुटेज! दूसरे ने कहा, यकीन नहीं होता कि एक केकड़ा ऐसा भी कर सकता है. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, सांप को जिस तरह काटा गया है, ऐसा लगता है जैसे किसी चाकू का इस्तेमाल हुआ हो. एक और यूजर ने हैरान होकर लिखा, प्रकृति वाकई में क्रूर है, आज शिकारी खुद शिकार बन गया.

यहां देखिए वीडियो

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply