Entertainment

Salman Film: ईद पर लौटेंगे सलमान, सेट पर दबंग एंट्री लेते ही बताया रिलीज प्लान, ‘मातृभूमि’ के लिए करना होगा इंतजार

Salman Khan Next Film: सलमान खान और ईद का स्पेशल कनेक्शन है, क्योंकि उस खास मौके पर वो अपनी कई बड़ी फिल्में लेकर आए हैं. साथ ही उन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार परफॉर्म किया है. बेशक ‘सिकंदर’ के लिए यह प्लान कामयाब न रहा हो, पर इसका मतलब यह नहीं कि आगे नहीं रहेगा. एक्टर की ‘मातृभूमि’ की रिलीज डेट का लंबे वक्त से इंतजार हो रहा है. पर फिल्म को लेकर अब भी कुछ क्लियर नहीं है. इसी बीच सलमान खान ने अगली तैयारी शुरू कर दी है. जी हां, वो वामशी पेडिपल्ली के साथ काम कर रहे हैं. जिसे दिल राजू प्रोड्यूस करने वाले हैं. अब फिल्म के रिलीज प्लान का खुलासा हो गया है.

Salman Film: ईद पर लौटेंगे सलमान, सेट पर दबंग एंट्री लेते ही बताया रिलीज प्लान, ‘मातृभूमि’ के लिए करना होगा इंतजार
Salman Film: ईद पर लौटेंगे सलमान, सेट पर दबंग एंट्री लेते ही बताया रिलीज प्लान, ‘मातृभूमि’ के लिए करना होगा इंतजार

ने ‘सिकंदर’ के बाद ही अपूर्व लाखिया के साथ BATTLE OF GALWAN बनानी शुरू कर दी थी. लेकिन जैसे ही टीजर और एक गाना रिलीज हुआ, तो पता लगा कि फिल्म में फिर बदलाव हो रहे हैं. मेकर्स ने पिक्चर में कुछ एडिशनल सीन जोड़े और चीन के साथ चीजें पॉजिटिव रखी. इतना ही नहीं, फिल्म का टाइटल बदल दिया गया. अब ‘मातृभूमि’ को लेकर सलमान खान ने नए वीडियो में अपडेट दिया है, जानिए क्या कुछ.

कब रिलीज होगी सलमान की अगली फिल्म?

सलमान खान और वामशी पेडिपल्ली की फिल्म फ्लोर पर आ गई है. जिसके साथ मुहूर्त सेरेमनी पूजा का एक वीडियो उन्होंने शेयर किया. इस फिल्म को फिलहाल टेंटेटिव टाइटल- SVC23 के नाम से शुरू कर दिया गया है. फिर सेट पर सलमान खान की दबंग एंट्री होती है. वहीं, उनके अपोजिट नयनतारा काम कर रही हैं, जो सेट पर नजर आईं. साथ ही एक्टर ने बताया कि 2027 ईद पर उनकी यह फिल्म रिलीज होगी. वहीं, एक्टर के कैप्शन ने सबका ध्यान खींचा. वो लिखते हैं- ”थोड़ी दूर की सोचनी चाहिए, इसलिए ईद की घोषणा की गई… चिंता मत करो इस वाली का भी बताएंगे, जब समय सही होगा… धैर्य, थोड़ा सा सबर, मेरे जितना ही इंतजार करना पड़ेगा, बहरहाल जो आपका हाल है वो मेरा भी हाल है, हाहा..” सलमान खान के फैन्स को अब डबल सरप्राइज मिला है, जिससे हर कोई खुश हो गया है. साथ ही फिल्म का बड़ा अपडेट मिल ही गया है.

बात ‘मातृभमि’ की करें, तो सलमान खान की फिल्म को लेकर खबरें आ रही हैं कि अगस्त तक पिक्चर आ सकती है. हालांकि, फिल्म में कितने बदलाव हुए हैं, यह तो रिलीज के बाद ही पता लगेगा. सलमान खान का नाम कई और फिल्मों से भी जुड़ रहा है. हालांकि, अपडेट फिलहाल दो ही फिल्मों को लेकर मिला है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply