Thursday, April 23, 2026
Viral

तेज रफ्तार कार से टक्कर के बाद हवा में उछला युवक, लेकिन किस्मत से की सुरक्षित लैंडिंग; वीडियो वायरल

Miracle Accident Survival Video : आज के समय में लोग अपने खाली समय में मनोरंजन के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेते हैं। यहां हर दिन हजारों वीडियो वायरल होते हैं, जिनमें कुछ हंसी-मजाक वाले होते हैं तो कुछ चौंका देने वाले।

तेज रफ्तार कार से टक्कर के बाद हवा में उछला युवक, लेकिन किस्मत से की सुरक्षित लैंडिंग; वीडियो वायरल
तेज रफ्तार कार से टक्कर के बाद हवा में उछला युवक, लेकिन किस्मत से की सुरक्षित लैंडिंग; वीडियो वायरल

हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। यह वीडियो एक सड़क हादसे से जुड़ा है, लेकिन इसमें जो होता है, वह आम एक्सीडेंट से बिल्कुल अलग है। यही वजह है कि यह क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे बार-बार देख रहे हैं।

तेज रफ्तार कार के सामने उछला युवक

वायरल वीडियो में नजर आता है कि एक युवक बाइक लेकर सड़क के किनारे से जा रहा होता है। तभी सामने से एक तेज रफ्तार कार आती है और दोनों की जोरदार टक्कर हो जाती है। टक्कर इतनी जबरदस्त होती है कि बाइक सवार युवक हवा में उछल जाता है।

आमतौर पर ऐसे हादसों में लोग बुरी तरह घायल हो जाते हैं, लेकिन यहां नजारा बिल्कुल उल्टा दिखता है। युवक हवा में उछलने के बाद जमीन पर गिरने के बजाय ऐसे लैंड करता है जैसे कोई स्टंट कर रहा हो। हैरानी की बात यह है कि उसे कोई गंभीर चोट नहीं लगती और वह संभल जाता है।

ये खबर भी पढ़ें :

लोगों ने बताया इसे किस्मत का खेल

इस को एक्स प्लेटफॉर्म पर @rastrvadi_4 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे हजारों लोग देख चुके हैं। वीडियो देखने के बाद यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने मजाक में लिखा कि “आज यमराज छुट्टी पर थे,” वहीं दूसरे ने इसे किस्मत का खेल बताया।

पर कई लोगों का कहना है कि यह घटना किसी चमत्कार से कम नहीं है। यह वीडियो जहां एक ओर लोगों को हैरान कर रहा है, वहीं दूसरी ओर सड़क सुरक्षा की अहमियत भी याद दिलाता है कि हादसे कभी भी हो सकते हैं, इसलिए सावधानी बेहद जरूरी है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply