Thursday, April 23, 2026
Viral

दो दिनों से लापता था होटल संचालक, अब बोरियों में भरकर नाले में फेंका हुआ मिला शव

महाराष्ट्र के नागपुर जिले के सदर के छावनी इलाके में किराए पर होटल चलाने वाले युवक की हत्या करके शव को बोरे में बांधकर नाले में फेंक दिया गया। नागपुर के जरीपटका के नारा घाट में स्थित नाले में शव मिलने पर घटना का खुलासा हुआ। आरंभिक जांच में करीबी व्यक्ति द्वारा योजना के तहत हत्या को अंजाम दिए जाने का पुलिस को संदेह है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। मृतक का नाम राहुल सुनील साहू है जो कि झिंगाबाई टकले क्षेत्र का निवासी है।

दो दिनों से लापता था होटल संचालक, अब बोरियों में भरकर नाले में फेंका हुआ मिला शव
दो दिनों से लापता था होटल संचालक, अब बोरियों में भरकर नाले में फेंका हुआ मिला शव

सदर पुलिस थाने के निरीक्षक राहुल तसरे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, राहुल साहू जिले के छावनी इलाके में हैप्पी होम के नाम से किराए पर होटल चलता था। वह 20 अप्रैल की रात 7:30 बजे होटल के कर्मचारियों को 2 घंटे में लौटकर आने की बात कह कर दो पहिया वाहन से रवाना हुआ। इसके बाद से राहुल का कोई पता नहीं था। मृतक राहुल सुनील साहू की पत्नी गृहिणी है और उनकी दो बेटियां है। राहुल पहले मोबाइल शॉप चलाता था। यह धंधा बंद होने के बाद उसने नागपुर के सदर में हैप्पी स्टे नामक होटल किराए पर चलाने के लिए लिया था। पुलिस के अनुसार राहुल होटल के अलावा प्रॉपर्टी डीलर का भी काम करता था।

राहगीरों ने नारा घाट के पास पीली नदी पर बने पुल के नीचे संदिग्ध बोरियां देखी। सूचना मिलते ही जरिपटका पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों की मदद से बोरियों को बाहर निकाल गया। राहुल के शरीर को बाहर से दो अलग-अलग बोरियों में डालकर रस्सी से कस कर बांधा गया था। मृतक के गले और सर पर गहरे जख्मों के निशान हैं। प्रारंभिक जांच के अनुसार राहुल की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई है और शव को यहां पर लाकर फेंका गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर के जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब राहुल के मोबाइल के कॉल डिटेल खंगाल रही है ताकि पता चल सके कि सोमवार को शाम को उसे किसका फोन आया था और वह किससे पैसे लेने गया था।

Leave a Reply