Thursday, April 23, 2026
Viral

Viral: समंदर की गहराई में व्हेल ने अपने बच्चे को पिलाया दूध, वीडियो देख दंग रह गए लोग!

How Whales Feed Milk To Their Babies: सोशल मीडिया की ‘दुनिया’ में इन दिनों कुदरत का एक ऐसा करिश्मा हो रहा है, जिसे देखकर आप भी अपनी आंखों-देखी पर भरोसा नहीं कर पाएंगे. दरअसल, समंदर की गहराइयों से ममता की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने इंटरनेट की जनता को मंत्रमुग्ध कर दिया है. इसमें एक व्हेल अपने बच्चे को दूध पिलाती हुई नजर आ रही है.

Viral: समंदर की गहराई में व्हेल ने अपने बच्चे को पिलाया दूध, वीडियो देख दंग रह गए लोग!
Viral: समंदर की गहराई में व्हेल ने अपने बच्चे को पिलाया दूध, वीडियो देख दंग रह गए लोग!

अमेरिकी कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अफशीन एमरानी द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 17 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे दुनिया का सबसे विशाल जीव यानी ब्लू व्हेल पानी के अंदर अपने बच्चे का पेट भरती है. व्हेल का दूध पिलाने का तरीका और उसके दूध की खासियत जानकर लोग हैरान हैं.

जानकारी के अनुसार, व्हेल का दूध इंसानों की तरह पतला नहीं होता. यह दही या टूथपेस्ट जितना गाढ़ा होता है, ताकि समंदर के खारे पानी में घुलने के बजाय सीधे बच्चे के मुंह तक पहुंचे. इसमें इंसान के दूध के मुकाबले 15 गुना ज्यादा वसा होती है. यही वजह है कि इसे ‘तरल सोना’ भी कहा जाता है. इस सुपर-रिच दूध की बदौलत ब्लू व्हेल का बच्चा हर दिन करीब 200 पाउंड यानी 90 किलो वजन बढ़ा लेता है.

मादा व्हेल के पेट के नीचे खास स्तन छिद्र होते हैं. बच्चा अपनी जीभ को ट्यूब की तरह मोड़कर निप्पल के पास लगाता है, और मां अपनी मांसपेशियों के दबाव से दूध की गाढ़ी धार सीधे बच्चे के मुंह में स्प्रे करती है, जैसा कि वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है.

एक फैक्ट यह भी

बच्चा एक बार में करीब 23 सेकंड तक ही दूध पी पाता है, लेकिन यह पोषण इतना जबरदस्त होता है कि बच्चा अगले 1-2 साल तक इसी के दम पर समंदर पर राज करने की तैयारी करता है. वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कहा, प्रकृति की इंजीनियरिंग वाकई बेमिसाल है.

यहां देखिए वीडियो

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply