Wednesday, April 22, 2026
Viral

Viral Video: 5 साल के बच्चे की मासूमियत ने जीता लोगों का दिल, छोटा-सा गिफ्ट देख खुशी से झूम उठा ‘वावाची’!

Viral Video: आज की भागमभाग भरी जिंदगी में हम अक्सर बड़ी खुशियों की तलाश में छोटी-छोटी खुशियों को नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक बच्चे के वीडियो ने लोगों को फिर से सादगी का मतलब समझा दिया है. इस को देखने के बाद नेटिजन्स कह रहे हैं कि खुशी चीजों की कीमत में नहीं, हमारी भावना में होती है. कुछ तो भावुक भी हो गए.

Viral Video: 5 साल के बच्चे की मासूमियत ने जीता लोगों का दिल, छोटा-सा गिफ्ट देख खुशी से झूम उठा ‘वावाची’!
Viral Video: 5 साल के बच्चे की मासूमियत ने जीता लोगों का दिल, छोटा-सा गिफ्ट देख खुशी से झूम उठा ‘वावाची’!

वायरल हो रहे इस वीडियो में ‘वावाची’ नाम का एक 5 साल का बच्चा अपना बर्थडे गिफ्ट खोलते हुए नजर आ रहा है. जैसे ही वह एक्साइटमेंट के साथ रैपिंग पेपर फाड़ता है, उसे एक छोटी सी टोकरी मिलती है. इसमें कोई महंगा गैजेट या खिलौना नहीं, बल्कि स्केच पेन, क्रेयॉन और चॉकलेट के अलावा एक साधारण-सी नोटबुक थी.

आप देखेंगे कि जैसे ही बच्चे ने एक-एक करके सामान बाहर निकाला, उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. तोहफे को खोलते समय मासूम के चेहरे पर जो प्यारी सी-मुस्कान और चमक थी, उसने करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया. बच्चा खुशी से झूमते हुए ‘थैंक यू थैंक यू’ कहने लगा.

दिल छू लेने वाली इस रील को इंस्टाग्राम पर नेहल नाम की एक यूजर ने शेयर किया है, जिसे अब तक लगभग 2 करोड़ बार देखा जा चुका है, और 23 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है. यूजर ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा है, हमने इस तरह जीना क्यों बंद कर दिया? एक यूजर ने कमेंट किया, इसे कहते हैं शुद्ध आनंद. दूसरे ने कहा, इस बच्चे की सादगी ने रुला दिया. एक अन्य यूजर ने लिखा, मैं इस बच्चे में खुद का बचपन देख रहा हूं.

यहां देखिए वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by Nehal (@growwith_nehal)

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply