Viral

1 दिन में दिल कितनी बार धड़कता है, शरीर को फिट रखने के लिए कितना खून पंप करता है हार्ट, जानकर हैरान रह जाएंगे

दिल का हाल जानना फिट रहने के लिए बहुत जरूरी है। दिल सिर्फ खून ही पंप नहीं करता बल्कि आपकी फीलिंग और इमोशन्स को भी कंट्रोल करता है। इसलिए जब-जब दिल की धड़कन तेज हो या जब दिल थोड़ा मायूस हो उसका हाल जरूर जानें। क्योंकि ये शरीर की ऐसा मशीन है जो हमें जिंदा रखती है। बिना रुके बिना थमे ये मशीन रात दिन काम करती रहती है, लेकिन जैसे ही ये मशीन किसी कारण से बंद हुई आपकी जिंदगी भी रुक जाती है। इसलिए दिल को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखना बहुत जरूरी है। शरीर के सारे अंगों को स्वस्थ रखने के लिए खून को दिनभर लगातार पंप करना पड़ता है। आइये जानते हैं 1 दिन में दिल कितनी बार धड़कता है। 1 मिनट में दिल कितना खून पंप करता है और औसतन 80 साल में आपका दिल कितना काम करता है।

1 दिन में दिल कितनी बार धड़कता है, शरीर को फिट रखने के लिए कितना खून पंप करता है हार्ट, जानकर हैरान रह जाएंगे
1 दिन में दिल कितनी बार धड़कता है, शरीर को फिट रखने के लिए कितना खून पंप करता है हार्ट, जानकर हैरान रह जाएंगे

1 मिनट में दिल कितनी बार धड़कता है?

फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट के चेयरमैन और जाने माने डॉक्टर अशोक सेठ ने बताया औसतन एक इंसान का दिल 1 मिनट में 80 से 100 बार धड़कता है। इसमें 80 का औसत मानकर चलते हैं। यानि 1 सेकेंड में हमारा दिल 1 बार से ज्यादा धड़कता है और करीब 5 लीटर खून को पंप करता है। अब सोचिए 1 मिनट में 5 लीटर खून को पंप करता है हार्ट तो ये कितनी पॉवरफुल मशीन होगी।

1 दिन में हार्ट कितनी बार धड़कता है?

सामान्य इंसान का दिल 1 दिन में करीब 1 लाख बार बीट करता है। दिल ऐसा इंजन है जो 1 साल में 365 लाख बार धड़कता है। अगर आप 80 साल तक जिंदा रहते हैं तो आपके पूरे जीवन काल में हार्ट 292 करोड़ बार धड़कता है। अब आप सोचिए भगवान ने हमारे शरीर में कैसा मजबूत अंग दिया है जिससे हमारी जिंदगी चल रही है। इसलिए हर तरह से दिल का हाल बहुत जरूरी हो गया है।

दिल को मजबूत कैसे बनाएं

दिल को मजबूत बनाने के लिए व्यायाम सबसे जरूरी है। आपको रोजाना किसी न किसी तरह की कोई फिजिकल एक्टिविटी जरूर करनी चाहिए। रनिंग, जॉगिंग और कार्डियो एक्सरसाइज को हार्ट के लिए अच्छा माना जाता है। वहीं हार्ट के लिए रॉ फूड यानि कच्चा खाना, कम तेल और चीनी वाला भोजन फायदेमंद है। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा फल और सब्जियों का सेवन करें। वजन कम रखें, डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल से दूर रहें। आपका दिल इससे स्वस्थ रहेगा और अच्छी तरह पंप करता रहेगा।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply