Entertainment

Jai Somnath: संजय लीला भंसाली की ‘जय सोमनाथ’ का काम कहां तक पहुंचा? ये डायरेक्टर तैयार कर रहा स्क्रिप्ट

Sanjay Leela Bhansali Jai Somnath Update: संजय लीला भंसाली इन दिनों अपनी अकमिंग फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर काफी चर्चा बटोर रहे हैं, जो अगले साल 21 जनवरी 2027 को रिलीज होगी. इस फिल्म में विकी कौशल, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर नजर आएंगे. ‘लव एंड वॉर’ के अलावा संजय लीला भंसाली के पास एक और फिल्म है, जय सोमनाथ. कुछ वक्त पहले ही संजय लीला भंसाली ने ‘जय सोमनाथ’ की अनाउंसमेंट की, जिसके बाद ऑडियंस में एक्साइटमेंट बढ़ गई. दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म के लिए संजय लीला भंसाली ने केतन मेहता से हाथ मिलाया है. इस फिल्म पर अब एक अहम अपडेट सामने आया है.

Jai Somnath: संजय लीला भंसाली की ‘जय सोमनाथ’ का काम कहां तक पहुंचा? ये डायरेक्टर तैयार कर रहा स्क्रिप्ट
Jai Somnath: संजय लीला भंसाली की ‘जय सोमनाथ’ का काम कहां तक पहुंचा? ये डायरेक्टर तैयार कर रहा स्क्रिप्ट

फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली और केतन मेहता ने ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म ‘जय सोमनाथ’ महमूद गजनवी की तरफ से 10251026 ईस्वी में सोमनाथ मंदिर पर किए गए हमले की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसे बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा. संजय लीला भंसाली इस प्रोजेक्ट को प्रेजेंट कर रहे हैं और केतन मेहता इसके डायरेक्टर हैं. मेकर्स ने फिल्म का नाम और फर्स्ट पोस्टर जारी किया है, लेकिन बाकी डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं. इसी बीच, इस फिल्म का काम कहां तक पहुंचा, इसपर बड़ा अपडेट मिल गया है.

जय सोमनाथ का काम कहां तक पहुंचा?

संजय लीला भंसाली और केतन मेहता का कोलैबोरेशन ‘जय सोमनाथ’ एक ऐतिहासिक ड्रामा है जो महमूद गजनवी के हमले के बाद सोमनाथ मंदिर के अडिग रहने की कहानी कहता है. जहां मेहता इसकी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं, वहीं भंसाली इसे परदे पर भव्य रूप देने में जुटे हैं. Times Now ने अपनी एक रिपोर्ट में सोर्स के हवाले से बताया कि संजय लीला भंसाली और केतन मेहता सिर्फ सहयोगी के तौर पर नहीं, बल्कि रचनात्मक ताकतों के तौर पर साथ आए हैं. इस मेल का मकसद भारतीय सिनेमा को एक बड़ा सिनेमाई अनुभव देना है. केतन मेहता अभी स्क्रिप्ट पर ध्यान दे रहे हैं और ‘जय सोमनाथ’ में ऐतिहासिक सटीकता और बारीकियों को पक्का कर रहे हैं. वहीं, भंसाली इसकी एक अनोखी दृश्य दुनिया बनाने पर काम कर रहे हैं.

कब रिलीज होगी जय सोमनाथ?

‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ जैसी फिल्मों में भव्य दुनिया बनाने के बाद उनकी कहानी कहने का अंदाज सबसे अलग है. ये फिल्म भंसाली प्रोडक्शंस और माया मूवीज के बैनर तले बनाई जा रही है, जिसमें केतन मेहता लेखक और निर्देशक, दोनों की भूमिका निभा रहे हैं. फिलहाल केतन मेहता स्क्रिप्ट तैयार करने में पूरी जुटे हुए हैं. इसे 2027 तक रिलीज किया जा सकता है. फिल्म की कास्ट में कौन-कौन शामिल हैं, इसका खुलासा अभी मेकर्स ने नहीं किया है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply