Entertainment

Bhooth Bangla Box Office: 4 दिन में 100 करोड़, ‘भूत बंगला’ के आगे फुस्स हुई ‘धुरंधर 2’, मंडे टेस्ट में अक्षय फेल या पास?

Bhooth Bangla Box Office: अक्षय कुमार की जिस वापसी का इंतजार किया जा रहा था, वो फाइनली हो गई है. जी हां, उनकी हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ आ गई है. जिसके जरिए एक बार फिर प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की THE OG जोड़ी साथ में दिखाई दी. पेड प्रीव्यू के अलावा फिल्म को रिलीज हुए 4 दिन पूरे हो गए हैं. यानी मंडे टेस्ट का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ चुका है. अक्षय कुमार को वैसे तो भारी नुकसान हुआ है, लेकिन फिर भी वो बाजी जीत गए हैं. यहां तक कि जिस ‘धुरंधर 2’ की वीकेंड के बाद वीक डेज में भी कमाई ठीक-ठाक बनी हुई है. उसे भी भूत बंगला और वधुसुर ने पीछे छोड़ दिया है. जानिए फिल्म ने कितना कारोबार कर लिया है.

Bhooth Bangla Box Office: 4 दिन में 100 करोड़, ‘भूत बंगला’ के आगे फुस्स हुई ‘धुरंधर 2’, मंडे टेस्ट में अक्षय फेल या पास?
Bhooth Bangla Box Office: 4 दिन में 100 करोड़, ‘भूत बंगला’ के आगे फुस्स हुई ‘धुरंधर 2’, मंडे टेस्ट में अक्षय फेल या पास?

अक्षय कुमार की फिल्म की का बजट 120 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. जिसमें से 100 करोड़ फिल्म ने दुनियाभर से 4 दिन में ही कमा लिए हैं. वीकेंड तक तो ठीक है, अगर वीक डेज में भी कमाई संभली रहती है, तो चीजें बढ़िया रहेंगी. अब जानिए फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना रहा, साथ ही कितने करोड़ से अक्षय कुमार ने ‘धुरंधर 2’ को पीछे छोड़ दिया है?

अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ ने कितने छापे?

हाल ही में सैकनिल्क की रिपोर्ट सामने आई है. जिससे पता लगा कि BHOOTH BANGLA ने चौथे दिन यानी मंडे को भारत से 6.75 करोड़ कमाए हैं. जबकि 10,984 शोज फाइनल हुए और ऑक्यूपेंसी 14 परसेंट रही है. दरअसल फिल्म ने पेड प्रीव्यू से 3.75 करोड़ का बिजनेस किया था. वहीं, पहले दिन कमाई 12.25 करोड़ रही, तो दूसरे दिन- 19.00 करोड़ रुपये, तीसरे दिन- 23.00 करोड़ कमाए हैं. ऐसे में चौथे दिन बिजनेस में काफी गिरावट आई है. जी हां, 70.7 परसेंट की चौथे दिन कारोबार में कमी आई है. इसी के साथ ही फिल्म ने 77.34 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है.

बात फिल्म के नेट कलेक्शन की करें तो भूत बंगला ने 64.75 करोड़ कमा लिए हैं. ओवरसीज से 29 करोड़ का कारोबार किया है. साथ ही दुनियाभर से 106.34 करोड़ कमाए हैं. देखना होगा कि मंडे टेस्ट में पास होने के बाद वीक डेज में कितनी कमाई रहती है?

‘धुरंधर 2’ को कैसे पीछे छोड़ा?

दरअसल Dhurandhar 2 को रिलीज हुए 34 दिन हो गए हैं. जबकि, 33 दिन का टोटल कलेक्शन सामने भी आ गया है. जी हां, फिल्म ने पांचवें मंडे को सिर्फ 1.62 करोड़ कमाए हैं. साथ ही भारत से 1000 करोड़ का कारोबार कुल हो गया है. वहीं, वर्ल्डवाइड 1758 करोड़ कमा लिए हैं, पर फिर भी अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply