Entertainment

Archana Puran Singh: कपिल शर्मा शो के लिए ठुकराई फिल्में, अब नहीं मिल रहे रोल, अर्चना पूरन सिंह ने बयां किया दर्द

Archana Puran Singh: कॉमेडी शो की हंसी कई बार पर्दे के पीछे कलाकारों की बड़ी कुर्बानियां छुपा देती है. कुछ ऐसा ही एक्सपीरियंस दिग्गज एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह ने शेयर किया है. लंबे समय से द कपिल शर्मा शो का हिस्सा रहीं अर्चना ने खुलासा किया कि शो की वजह से उन्हें कई फिल्में छोड़नी पड़ीं और अब हालात ऐसे हो गए हैं कि उन्हें नए रोल ऑफर ही नहीं हो रहे. उनका ये बयान सामने आते ही फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई है, क्योंकि चार दशक से ज्यादा का करियर रखने वाली एक्ट्रेस के लिए ये सिचुएशन काफी चौंकाने वाली मानी जा रही है.

Archana Puran Singh: कपिल शर्मा शो के लिए ठुकराई फिल्में, अब नहीं मिल रहे रोल, अर्चना पूरन सिंह ने बयां किया दर्द
Archana Puran Singh: कपिल शर्मा शो के लिए ठुकराई फिल्में, अब नहीं मिल रहे रोल, अर्चना पूरन सिंह ने बयां किया दर्द

ने कई सारी फिल्मों में काम किया है, कुछ में उन्होंने साइड रोल किए हैं, तो कुछ में एक्ट्रेस ने आइटम नंबर भी किया है. लेकिन हाल ही में हुई बातचीत में उन्होंने बताया है कि साल 2019 में कपिल शर्मा शो से जुड़ने के बाद उनका शूटिंग शेड्यूल काफी बिजी रहता था, जिसके चलते वो फिल्म प्रोजेक्ट्स को समय नहीं दे पाती थीं. उन्होंने कहा कि कई बार फिल्मों के ऑफर आए, लेकिन उन्हें लंबे शेड्यूल की वजह से मना करना पड़ा. उन्होंने बताया है कि इसका असर ये हुआ है कि लोग अब उन्हें अप्रोच ही नहीं करते हैं.

नहीं आते अब फिल्मों के ऑफर

अर्चना पूरन सिंह ने हाल ही में न्यूज 18 से बातचीत में बताया कि वो कई सालों से काम नहीं कर पा रही हैं. एक पुराने ऑफर को याद करते हुए उन्होंने कहा, मुझे एक बार कॉल आई थी, जिसकी शूटिंग के लिए मुझे 25 दिनों के लिए स्कॉटलैंड जाना था, लेकिन कपिल के शो की शूटिंग छोड़कर फिल्म कर पाना काफी मुश्किल था. जिसके लिए उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए मना कर दिया. अर्चना ने कहा कि पहले जब शो टीवी पर आता था, तो हम साल में सौ एपिसोड शूट करते थे. यही वजह थी कि मेरे पास किसी और चीज के लिए वक्त नहीं बचता था.

हाल ही में टोस्टर आई थीं नजर

एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने कई फिल्मों के लिए मना कर दिया, कि अब लोग ऑफर देने में भी कतराने लगे हैं. लेकिन, जब से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर द ग्रेट इंडियन कपिल शो शुरू हुआ है, चीजें काफी बदल गई हैं. उन्होंने बताया कि अब वो लोग सीजन के हिसाब से शूट करते हैं, जिसकी वजह से उन्हें पूरे साल बिजी नहीं रहना होता, तो वो अब दूसरे प्रोजेक्ट में काम कर सकती हैं. हाल ही में उनकी चर्चा फिल्म ‘टोस्टर’ की वजह से बढ़ी जिसमें उन्होंने काफी अलग रोल निभाया है. इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा और राजकुमार राव शामिल हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply