Viral

लड्डू गोपाल को सैलून ले गई महिला, वायरल वीडियो पर छिड़ी आस्था बनाम दिखावे की बहस

Krishna Idol Salon Controversy : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने आस्था और दिखावे के बीच नई बहस छेड़ दी है। वीडियो में एक महिला लड्डू गोपाल की मूर्ति को सैलून में लेकर जाती है और वहां उनका हेयर वॉश करवाती नजर आती है।

लड्डू गोपाल को सैलून ले गई महिला, वायरल वीडियो पर छिड़ी आस्था बनाम दिखावे की बहस
लड्डू गोपाल को सैलून ले गई महिला, वायरल वीडियो पर छिड़ी आस्था बनाम दिखावे की बहस

इस क्लिप को कंटेंट क्रिएटर मनीष आरजे ने शेयर किया था, जिसमें सैलून स्टाफ मूर्ति के बालों में शैंपू लगाकर मसाज करता है और फिर हेयर ड्रायर से सुखाकर चोटी बनाता है। वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगीं।

लड्डू गोपाल की मूर्ति को सैलून लेकर पहुंची महिला

कई यूजर्स ने इस कृत्य की कड़ी आलोचना की और इसे आस्था के नाम पर दिखावा बताया। कुछ लोगों का कहना है कि पूजा-पाठ के अपने नियम और परंपराएं होती हैं, जिनका पालन करना चाहिए। वहीं, कुछ यूजर्स ने इसे सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज़ पाने की कोशिश करार दिया।

एक यूजर ने लिखा कि “यह भक्ति नहीं, बल्कि ध्यान खींचने का तरीका है,” जबकि दूसरे ने इसे धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ बताया। इस वीडियो को दोबारा शेयर करने वाले कुछ अकाउंट्स ने भी इस पर सख्त टिप्पणी की, जिससे बहस और तेज हो गई।

ये खबर भी पढ़ें :

वायरल वीडियो पर लोगों के बीच छिड़ी बहस

हालांकि, हर कोई इस के खिलाफ नहीं है। कुछ यूजर्स का मानना है कि आस्था व्यक्त करने का हर व्यक्ति का अपना तरीका होता है और इसे इतनी सख्ती से जज नहीं किया जाना चाहिए। उनके अनुसार, अगर किसी की भावना में सच्चाई है, तो उसे गलत नहीं कहा जा सकता।

फिलहाल, यह वीडियो पर दो धड़ों में बंटी राय को साफ दिखा रहा है- एक ओर परंपरा और मर्यादा की बात करने वाले लोग हैं, तो दूसरी ओर व्यक्तिगत आस्था की स्वतंत्रता का समर्थन करने वाले। यह मामला इस बात पर भी सवाल खड़ा करता है कि क्या सोशल मीडिया के दौर में धार्मिक भावनाएं भी कंटेंट का हिस्सा बनती जा रही हैं।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply