Ashneer Grover Biopic: पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड एक्टर आमिर खान का नाम एक बायोपिक फिल्म से जुड़ रहा है. वो बायोपिक है भारत पे के फाउंडर और पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर अशनीर ग्रोवर की. एक रिपोर्ट में ऐसा बताया गया था कि आमिर को कहानी पसंद आई है और वो इस फिल्म को करने को राजी हैं. अब इस फिल्म से एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का भी नाम जुड़ रहा है. कहा जा रहा है कि वो भी इस फिल्म में अहम भूमिका नजर आने वाली हैं.

मिड डे की एक रिपोर्ट में ऐसा कहा गया कि श्रद्धा कपूर अशनीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी जैन का रोल करने वाली हैं. सूत्र के हवाले ये भी लिखा गया कि श्रद्धा शुरुआत से ही इस प्रोजेक्ट के साथ जुड़ी हुई हैं. ये पहले ही तय हो गया था कि वो इस बायोपिक की फीमेल लीड होंगी. वो स्क्रीनप्ले के तैयार होने के प्रोसेस में भी काफी क्लोज थीं.
ऑफिशियल ऐलान का इंतजार
इन दिनों इस प्रोजेक्ट की काफी चर्चा हो रही है. हालांकि, न तो या उनकी टीम, न हीं अशनीर ग्रोवर या फिर श्रद्धा कपूर की तरफ से अभी इस प्रोजेक्ट के बारे कुछ में कहा गया है. आमिर और श्रद्धा सच में अशनीर ग्रोवर की बायोपिक में काम कर रहा है, ये तो तभी क्लियर होगा जब इस फिल्म का ऑफिशियल ऐलान होगा या फिर इनमें से किसी की तरफ से कुछ कहा जाएगा.
राहुल मोदी डायरेक्ट करेंगे फिल्म
ऐसी भी चर्चा है फिल्म राइटर राहुल मोदी इसे डायरेक्ट कर और प्रोड्यूस कर रहे हैं. राहुल इससे पहले ‘तू झूठी मैं मक्कार’, ‘प्यार का पंचनामा’ और ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ जैसी फिल्मों की कहानी लिख चुके हैं. अगर सच में आमिर और श्रद्धा इस फिल्म में काम कर रहे हैं, तो ऐसे में देखना होगा कि मेकर्स कब तक इसका ऐलान करते हैं.
–
आमिर खान की अगली फिल्म
बहरहाल, आमिर खान आखिरी बार सितंबर 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ में दिखे थे. उसके बाद से फैंस इंतजार में हैं कि अब आमिर की नई फिल्म कब तक आएगी. इसी साल 13 अगस्त को उनके प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी ‘लाहौर 1947’ के नाम से एक फिल्म रिलीज होने जा रही है. सनी देओल और प्रीति जिंटा लीड रोल में हैं. कहा जा रहा है कि इसमें आमिर कैमियो रोल में हैं.





