शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
ललिता हत्याकांड: मेरठ में सांसद चंद्रशेखर का बड़ा ऐलान, विधानसभा से संसद तक होगा बड़ा आंदोलन, सरकार को 7 दिन का अल्टीमेटम​ | Noida News: नोएडा में खुले नाले ने छीन ली जिंदगी, ड्यूटी पर जा रहे युवक की गिरकर मौत; जलभराव या लापरवाही?​ | यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 450 करोड़ की जमीन से हटाया गया अवैध अतिक्रमण​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

चाची के प्यार के लिए चाचा का कत्लः पहले खीर में दी गोली, फिर मुंह में डाला…​

पानीपत। प्रेम संबंधों में बाधक बनने पर पत्नी पिंकी और भतीजे विशाल ने बैंक गार्ड मदन की हत्या की। 7 जून की रात खीर में नशीली दवा देकर, फिर लोहे की छड़ से वार कर गला दबाया। पुलिस ने 18 जून को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। हरियाणा के पानीपत के थाना सेक्टर1317 क्षेत्र के […]

पानीपत। प्रेम संबंधों में बाधक बनने पर पत्नी पिंकी और भतीजे विशाल ने बैंक गार्ड मदन की हत्या की। 7 जून की रात खीर में नशीली दवा देकर, फिर लोहे की छड़ से वार कर गला दबाया। पुलिस ने 18 जून को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

हरियाणा के पानीपत के थाना सेक्टर1317 क्षेत्र के गढ़सरनाई में बैंक के सिक्योरिटी गार्ड मदन की हत्या में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, प्रेम संबंधों में बाधक बनने पर मदन की पत्नी पिंकी और जेठ के लड़के विशाल ने मदन की हत्या की थी। दोनों ने मदन को पहले खीर में नशीली दवा दी। इसके बाद मदन के मुंह में कीटनाशक डालने का प्रयास किया।

नशे की हालत में विरोध किया तो सिर में लोहे की छड़ से वार कर घायल कर दिया। इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। थाना सेक्टर1317 पुलिस ने दोनों को बुधवार शाम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में यह कबूल किया है।

थाना सेक्टर1317 के प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि 8 जून को गढ़सरनाई की केला देवी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका कहना है कि 7जून की रात को उनके छोटे बेटे मदन का शव उनके घर पर चारपाई पर पड़ा मिला था। मदन के सिर से खून बह रहा था और गले में परना लिपटा हुआ था।

केला देवी ने बेटे की हत्या होने का शक जाहिर किया था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। हालांकि परिजन पहले आत्महत्या की बात मानते रहे। उनकी पत्नी ने भी आत्महत्या करने की बात कही थी। घटनास्थल पर मिले साक्ष्य और घटनाक्रम से पुलिस को मदन की पत्नी पिंकी और विशाल पर ही हत्या करने का शक हुआ।

पुलिस को भी गुमराह करने का प्रयास किया
पुलिस ने बुधवार शाम को मृतक मदन की पत्नी पिंकी से सख्ती से पूछताछ की। उसने पहले तो पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन, जब सख्ती से पूछताछ हुई तो वह टूट गई और भतीजे के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

आरोपी पिंकी ने बताया पति मदन शराब पीकर अक्सर मारपीट करता था। इस कारण जेठ के लड़के विशाल के साथ उसकी बातचीत होने लगी और दोनों के बीच संबंध बन गए। पति को दोनों पर शक हुआ तो उसने विशाल से मारपीट शुरू कर दी। पिंकी इसी तरह पहले परिजनों को गुमराह किया था। उन्होंने हत्या को हादसा बताया था। परिजनों ने भी उनकी बात पर यकीन कर लिया था।

नशे की हालत में कीटनाशक पिलाने का था प्लान
साजिश के तहत विशाल नींद की गोलियां व कीटनाशक दवाई लेकर आया। सात जून की रात पिंकी ने मदन को खीर में नींद की गोलियां मिलाकर खिला दी। रात करीब 12:30 बजे वह छत के रास्ते घर आया। इसके बाद मदन को अंदर से बाहर चारपाई पर लेकर आए और हाथपैर बांध दिए।

फिर दोनों ने मिलकर उसे कीटनाशक पिलाने का प्रयास किया। मदन ने इसका विरोध किया तो विशाल ने गुस्से में आकर उसके सिर में लोहे की छड़ से वार कर दिया। बाद में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को आत्महत्या साबित करने साजिश की। आरोपी पिंकी को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया और आरोपी विशाल को कड़ाई से पूछताछ के लिए 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY