भारत और दक्षिण कोरिया के बीच बड़ा इलेक्ट्रानिक पेमेंट समझौता हुआ है। इसके तहत अब एक दूसरे देशों के नागरिक भारत और दक्षिण कोरिया में आने-जाने के दौरान क्यूआर कोड के जरिये आसानी से भुगतान कर सकेंगे। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग ने कहा, “भारत और दक्षिण कोरिया ने इलेक्ट्रॉनिक भुगतान प्रणालियों को जोड़ने पर एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे दोनों देशों के नागरिक जब एक-दूसरे के देश जाएंगे तो वहां स्थानीय QR कोड सिस्टम का उपयोग करके भुगतान कर सकेंगे। यह कदम आपसी यात्राओं को और भी सुविधाजनक बनाएगा।”

हैदराबाद हाउस में हुई इस बैठक के दौरान ली जे-म्युंग ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ सेल्फी भी ली। इस दौरान उन्होंने पौधरोपण भी किया। भारत-दक्षिण कोरिया के द्विपक्षीय और रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने पर फोकस किया गया।
Tags:राष्ट्रीय





