Entertainment

Bhooth Bangla Box Office: भूत बंगला की एंट्री से सहमा बॉक्स ऑफिस, पहले वीकेंड में छप्परफाड़ कमाई, 100 करोड़ अब दूर नहीं

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला सिनेमाघरों में रिलीज का पहला वीकेंड पूरा कर चुकी है. फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े आ गए हैं. इसका कलेक्शन उम्मीद के मुताबिक बढ़िया गया है और वीकेंड में फिल्म अपना जलवा दिखाने में सफल रही है. लेकिन फिल्म को अगर अपने शानदार कलेक्शन को जारी रखना है और जल्द से जल्द बजट रिकवर करना है तो इसे इस मोमेंटम को बरकरार रखना होगा. पिछले कुछ समय से अक्षय कुमार की फिल्में बढ़िया कलेक्शन नहीं कर पा रही थीं. लेकिन अब लंबे वक्त के बाद उन्हें सोलो लीड में फायदा मिलता नजर आ रहा है.

Bhooth Bangla Box Office: भूत बंगला की एंट्री से सहमा बॉक्स ऑफिस, पहले वीकेंड में छप्परफाड़ कमाई, 100 करोड़ अब दूर नहीं
Bhooth Bangla Box Office: भूत बंगला की एंट्री से सहमा बॉक्स ऑफिस, पहले वीकेंड में छप्परफाड़ कमाई, 100 करोड़ अब दूर नहीं

इसके पीछे की खास वजह है फिल्म में प्रियदर्शन का निर्देशन. लंबे समय के बाद दोनों कलाकारों ने किसी फिल्म के लिए हाथ मिलाया है. और दोनों का ये कोलाबोरेशन कमाल करता भी नजर आ रहा है. आइए जानते हैं कि तीन दिनों में इस फिल्म ने कितनी कमाई कर ली है और फिल्म को अपना बजट निकालने के लिए कितने रुपये और कमाने होंगे.

भारत में भूत बंगला ने कितने कमाए?

भूत बंगला की बात करें तो इस फिल्म को पेड प्रिव्यूज में बहुत ज्यादा फायदा नहीं मिला था और फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये कमाए थे. इसके बाद पहले दिन फिल्म ने की रिपोर्ट्स के मुताबिक 12.25 करोड़ रुपये की कमाई की. दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 19 करोड़ रुपये का रहा और फिल्म की कमाई में फायदा देखने को मिला. वहीं तीसरे दिन इस फिल्म ने और भी अच्छा कलेक्शन किया और रविवार को भूत बंगला की कमाई में हाइक देखने को मिली. फिल्म ने तीन दिनों में नेट कलेक्शन के तौर पर 58 करोड़ रुपये कमा लिए. वहीं फिल्म का तीन दिनों का ग्रॉस कलेक्शन 69.37 करोड़ रुपये का हो गया.

कितना रहा भूत बंगला का वर्ल्डवाइड कलेक्शन?

भारत में तो फिल्म का अच्छा कलेक्शन देखने को मिल ही रहा है साथ ही विदेश में भी ये फिल्म ठीक-ठाक कमाई कर ले जा रही है. फिल्म का 3 दिनों का ओवरसीज कलेक्शन भी मजे का आ गया है. तीसरे दिन फिल्म ने विदेशों में 7 करोड़ का कलेक्शन किया है. ऐसे में फिल्म का तीन दिनों का ओवरसीज कलेक्शन 26.50 करोड़ रुपये का हो गया है. इस लिहाज से देखा जाए तो फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 95.87 करोड़ रुपये का हो गया है.

बजट के करीब पहुंची भूत बंगला

भूत बंगला को भले ही मिक्सिड व्यूज मिल रहे हैं लेकिन फिल्म की कमाई तो बढ़िया जा रही है. इस फिल्म का बजट 120 करोड़ से 150 करोड़ रुपये के आसपास का माना जा रहा है. ऐसे में फिल्म का पहले वीकेंड में ही 100 करोड़ तक पहुंच जाना कोई छोटी बात नहीं. आखिरकार अक्षय कुमार की भी बॉक्स ऑफिस पर हरियाली आती नजर आ रही है. देखने वाली बात होगी कि फिल्म 200 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर पाती है कि नहीं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply