Saturday, April 18, 2026
Viral

Viral Video: थार की छत पर बैठकर स्टंट कर रही थी लड़कियां, अचानक बिगड़ा बैलेंस और हो गया खेल

सोशल मीडिया पर खतरनाक स्टंट से जुड़े वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं, लेकिन कई बार ये वीडियो सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि चिंता का विषय भी बन जाते हैं. हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने हर किसी को चौंका दिया. इस वीडियो में लापरवाही और नशे की हालत में की गई हरकत का ऐसा उदाहरण देखने को मिलता है, जो किसी बड़े हादसे में बदल सकता था.

Viral Video: थार की छत पर बैठकर स्टंट कर रही थी लड़कियां, अचानक बिगड़ा बैलेंस और हो गया खेल
Viral Video: थार की छत पर बैठकर स्टंट कर रही थी लड़कियां, अचानक बिगड़ा बैलेंस और हो गया खेल

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक थार गाड़ी दिखाई दे रही है, जिसकी छत पर दो लड़कियां बैठी हुई हैं. बताया जा रहा है कि दोनों ही लड़कियां नशे की हालत में थीं. वे ठीक से बैलेंस भी नहीं बना पा रही थीं, फिर भी गाड़ी की छत पर बैठकर सफर कर रही थीं. ये सीन खुद में ही काफी जोखिम भरा था, लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने स्थिति को और ज्यादा खतरनाक बना दिया. जैसे ही गाड़ी आगे बढ़ती है, ड्राइवर शायद स्टंट दिखाने के इरादे से अचानक गति बढ़ा देता है या झटका देता है. इस दौरान एक लड़की खुद को संभालने की कोशिश करती नजर आती है, लेकिन नशे की वजह से उसका संतुलन पूरी तरह बिगड़ जाता है.

क्या दिखा इस वीडियो?

गाड़ी के झटके के साथ ही वह पीछे की ओर गिर जाती है और सीधे सड़क पर जा गिरती है. यह पल काफी डरावना है, क्योंकि इस तरह गिरने से गंभीर चोट लगने का खतरा बहुत ज्यादा होता है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि यह घटना रात के समय की है. सड़क पर अंधेरा है और आसपास कुछ लोग मौजूद हैं. जैसे ही लड़की नीचे गिरती है, वहां मौजूद लोग तुरंत उसकी ओर दौड़ते हैं और उसकी हालत देखने की कोशिश करते हैं. हालांकि वीडियो में आगे की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाती, लेकिन यह साफ है कि ऐसी लापरवाही कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है.

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @pradeepgr63 नाम के अकाउंट से साझा किया गया है, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया. इसे देखने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं. कई यूजर्स कहना है कि ये वायरल वीडियो एक चेतावनी की तरह है. यह हमें याद दिलाता है कि थोड़ी सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है. इसलिए हमेशा सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और ऐसी खतरनाक गतिविधियों से खुद को दूर रखें.

यहां देखिए वीडियो

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply