Singer Jubin Nautiyal Wedding: मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल ने शादी रचा ली है. उन्होंने अपने बचपन की दोस्त से उत्तराखंड में अपने होम टाउन में शादी की है. उनकी इस शादी में उनके परिवार के सदस्यों के अलावा बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए. जुबिन ने शादी बेहद सादगी के साथ की और कोई शोर शराबा नहीं किया.

की तगड़ी फैन फोलोइंग है. उन्होंने अपने करियर में रातां लम्बियां, लुट गए, तुम ही आना, बेवफा तेरा मासूम चेहरा, सुना है, ताारों के शहर, किन्ना सोना और तुझे कितना चाहने लगे हम जैसे कई सुपरहिट गाने गाए हैं. ई टाइम्स ने सोर्स के हवाले से बताया, “जुबीन ने सिंपल और ट्रेडिशनल तरीके से शाादी करने का फैसला किया. उन्होंने भीड़ भाड़ वाली शादी से परहेज़ किया.”
करीबियों के साथ किया सेलिब्रेट
सोर्स ने बताया, “जब भी उनकी पर्सनल लाइफ की बात आती है तो वो बेहद प्राइवेट रहना पसंद करते हैं. वो कोई बड़ी और भव्य शादी नहीं चाहते थे और अपने खास दिन को अपने करीबियों के साथ ही सेलिब्रेट करना चाहते थे.”
हालांकि जुबिन ने किससे शादी की है इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है. इसके अलावा सिंगर ने भी अपनी शादी के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है. हालांकि अब तक उन्होंने शादी की रिपोर्ट्स को खारिज भी नहीं किया है. उन्होंने बीते रोज़ सोशल मीडिया पर अपने अपकमिंग गाने के बारे में जानकारी देने वाला एक पोस्ट शेयर किया था.
200 से ज्यादा गाना गा चुके हैं जुबिन
जुबिन नौटियाल ने फिल्म ‘सोनाली केबल’ के गाने ‘एक मुलाकात’ से साल 2014 में अपने करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने अब तक 200 से ज्यादा गानों को अपनी आवाज से सजाया है. उत्तराखंड के देहरादून से आने वाले जुबीन ने साल 2011 में सिंगिंग रिएलिटी शो एक्स फैक्टर में हिस्सा लिया था, जिससे उन्हें काफी फेम मिला था. सलमान खान की ‘बजरंगी भाईजान’ के गाने ‘कुछ तो बता जिंदगी’ और ऋतिक रोशन की ‘काबिल’ के गाने ‘काबिल हूं क्या’ ने उन्हें खूब शोहरत दी. ये गाने हर किसी की जुबान पर चढ़ गए थे.





